झारखंड : विहिंप नेता मुकेश सोनी की हत्या में यूनुस अंसारी गिरफ्तार, प्रिंस खान अब भी फरार

Update

झारखण्ड की हेमंत सरकार ने दी मात्र ₹20 हजार की मदद

झारखंड की राजधानी राँची में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) नेता मुकेश सोनी की हत्या मामले में एक आरोपित यूनुस अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे फरार आरोपित प्रिंस खान की तलाश तेज कर दी गई है। गिरफ्तारी की पुष्टि 19 दिसम्बर (रविवार) को राँची के पुलिस अधीक्षक देहात नौशाद आलम ने एक प्रेसवार्ता के दौरान की है। मुकेश सोनी की हत्या बुधवार (15 दिसम्बर) को गोली मार कर की गई थी।

मीडिया से बात करते हए SP देहात नौशद आलम ने बताया, “मुकेश सोनी खेलारी प्रखंड के बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनकी हत्या दुकान बंद कर के घर आने के दौरान कर दी गई थी। यह हत्या बाईपास रोड पर हुई थी जो जंगल का मार्ग है। यह बेहद सनसनीखेज मामला था जिसका सीनियर SP ने संज्ञान ले कर SIT का गठन किया था। मृतक के पिता के बयान पर ही केस दर्ज हुआ था। इस बयान में यूनुस अंसारी और प्रिंस खान का नाम आया था। SIT टीम ने यूनुस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।”

SP नौशाद आलम ने आगे बताया, “यूनुस अंसारी के द्वारा घटनास्थल पर जो मोबाईल प्रयोग किया गया था उसे बरामद कर लिया गया है। हमने कई अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी जमा किए हैं। इन्हें अदालत के आगे पेश किया जाएगा। अभी यूनुस के साथ प्रिंस खान को पकड़ा नहीं जा सका है। हमें आशा है कि उसकी भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। इतनी बड़ी घटना का कारण जो अभी सामने आया है वो मुकेश और यूनुस के बीच पहले का विवाद है। यूनुस अंसारी ने कोई घर बनवाया था जिसे मुकेश की ही शिकायत पर गिरा दिया गया था।”

SP ने आगे बताया, “कुछ समय पहले अवैध हथियारों के लेन-देन मामले में यूनुस फरार हो गया था। उस समय भी हमने अपराध संख्या 94 / 21 के तहत केस दर्ज किया था। आरोपितों को शक था कि उनके गलत कामों की जानकारी मुकेश सोनी ने ही पुलिस को दी होगी। इन्हे खुद को पकड़वाने का शक और पुरानी दुश्मनी दोनों सामूहिक रूप से मुकेश सोनी के हत्या की वजह बनी। इस मामले में प्रिंस ही आरोपित है या कोई और भी है, इस पर हम कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन सभी तक जल्द से जल्द पहुँचने के प्रयास जारी हैं।”


रांची : विहिंप कार्यकर्ता मुकेश सोनी की अज्ञातोंद्वारा गोली मारकर हत्या, हिन्दुत्वनिष्ठों ने किया विरोध प्रदर्शन

झारखंड की राजधानी रांची में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के पदाधिकारी की हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम मुकेश सोनी है । हत्या गोली मार कर की गई है। हत्यारे कौन हैं, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। घटना बुधवार (15 दिसम्बर) शाम 6.30 की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक मुकेश की उम्र लगभग 38 वर्ष थी। वो विहिप के खलारी प्रखंड के अध्यक्ष थे। उन्हें गोली तब मारी गई जब वे खलारी थाना क्षेत्र स्थित मैक्लुस्कीगंज से अपने आभूषण की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। घटनास्थल खलारी और मायापुर के बीच में पड़ता है। मुकेश सोनी के सीने में 2 गोलियां मारी गई। स्थानीय लोगों ने मुकेश को डकरा सेंट्रल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार गोली लगने के बाद उन्होंने मोबाइल के जरिए परिजनों को इसकी सूचना दी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश सोनी ने अपनी पत्नी को फोन मिलाकर घटना की जानकारी दी थी। इसी दौरान वो बात करते हुए बेहोश हो गए थे। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खलारी DSP अनिमेष नथानी और SHO खलारी फरीद आलम ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। DSP के अनुसार आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी देहात नौशाद आलम के अनुसार CCTV फुटेज निकाली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

मुकेश सोनी की हत्या के बाद हिन्दू संगठनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस दौरान हाट-बाजार पूरी तरह बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के साथ-साथ खलारी थाना के SHO फरीद आलम को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। इसके अलावा, मृतक के परिजनों को 1 करोड रुपए मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।

रांची से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने इस घटना के बाद हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि, झारखंड को केरल और पश्चिम बंगाल जैसा बनाने की साजिश चल रही है। यहाँ भाजपा और संघ विचार परिवार के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उनकी हत्याएं की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने इसे राजनैतिक हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए तो भाजपा आंदोलन करेगी।

 

घटना की जानकारी के बाद अस्पताल के बाहर भीड़ जुटने लगी। मृतक मुकेश सोनी की बसें पहले रांची से खलारी चलती थीं। बाद में वो ज्वैलरी के कारोबार में आ गए थे। परिवार में पत्नी के अलावा 6 वर्ष की बेटी और 3 साल का बेटा है।

स्त्रोत : Opindia

Leave a Comment

Notice : The source URLs cited in the news/article might be only valid on the date the news/article was published. Most of them may become invalid from a day to a few months later. When a URL fails to work, you may go to the top level of the sources website and search for the news/article.

Disclaimer : The news/article published are collected from various sources and responsibility of news/article lies solely on the source itself. Hindu Janajagruti Samiti (HJS) or its website is not in anyway connected nor it is responsible for the news/article content presented here. ​Opinions expressed in this article are the authors personal opinions. Information, facts or opinions shared by the Author do not reflect the views of HJS and HJS is not responsible or liable for the same. The Author is responsible for accuracy, completeness, suitability and validity of any information in this article. ​