हिन्दुओं में जागृति करने का प्रभावी माध्यम : हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा !

हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा

सभाओं का संपूर्ण भारत में आयोजन
धर्मप्रेमियों में हिन्दू राष्ट्र स्थापना के विषय में जागृति

भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित करने के लिए जनसामान्य हिन्दुओं, हिन्दू संगठनों और विभिन्न संप्रदायों को एकजुट करना, यह हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभाओं का उद्देश्य है। हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभाएं हिन्दुओं तथा हिन्दू धर्म पर होनेवाले राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आघातों के बारे में जागरूकता फैलाती हैं। सभाएं धर्म और राष्ट्र के प्रति प्रेम जगाती हैं। हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए ठोस एवं संगठित प्रयासों के रूप में यह प्रेम आगे जाकर सक्रियता में परिवर्तित होना चाहिए । धर्म और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूर्ण करने का अवसर हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभा प्रदान करती है। हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभाओं के इस महान कार्य में भाग लेने के लिए हिन्दुओं को दृढ संकल्प करना चाहिए ।

हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभाओं की कुछ झलकियां

View Galley

समस्या अनेक, समाधान एक

हिन्दू राष्ट्र

आओ, मिलकर इसे साकार करें !

आगामी हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभाएं

No scheduled events

हिन्दू राष्ट्र-जागृति सभाओं की फलोत्पत्ति

१. राष्ट्र और धर्म के विषय में स्थानीय तथा राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को उठाने के लिए साझा मंच प्रदान करना

२. गांव में अपने छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर हिन्दुओं की एकजुट होने में सहायता करना

३. धार्मिक और सांस्कृतिक लोकाचार को पुनर्जीवित करना

४. युवा शक्ति का राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिए दिशादर्शन करना

५. हिन्दू संगठनों में दबी हिन्दू राष्ट्र की सुप्त इच्छा को जगाना

हिन्दू जनजागृति समिति की हिंदू राष्ट्र-जागृति सभाएं हिंदुओं की एकता को मजबूत करने में सहायक हैं। अब तक जाति, समुदाय और विचारधारा से बंटे हुए हिंदुओं का एक साथ आना हिन्दू शक्ति का आविष्कार ही है !