Menu Close

स्वराज्य से सुराज्य की ओर

सुराज्य अभियान

हिन्दू जनजागृति समिति का यह अभियान, नागरिकों के नेतृत्व में चलकर संपूर्ण भारत में सुशासन (सुराज्य) की स्थापना करने के लिए कार्यरत है ।

सुराज्य अभियान किन के लिए है ?

अधिकारी

छात्र

अभिभावक

करदाता

युवा

प्रोफेशनल्स

यदि आपको प्रशासन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड रहा है, तो हमसे जुडें एवं एक आदर्श समाज के निर्माण में अपना योगदान दें ।

Only Images (jpeg, jpg, gif, png, and webp) can be attached.

जनहित में ठोस कदम

हमारे वर्तमान अभियान

अब पेड लेंगे खुली सांसें

अवैध कंक्रीटीकरण से हो रही पेडों की मूक हत्या रोकें

प्रत्येक पेड के चारों ओर 1 मीटर खुली जगह सुनिश्चित करें और अवैध कंक्रीटीकरण को समाप्त करने के लिए सुराज्य अभियान का साथ दें।

अब यात्रा होगी आसान

निष्क्रिय MSRTC हेल्पलाइन क्रमांकों को पुनः चालू करें

यात्रियों की समस्याओं को कम करने के लिए MSRTC हेल्पलाइन को सक्रिय बनाने में सुराज्य अभियान का साथ दें।

जागरूकता से अमल तक

प्रभावी कार्य

01

ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग ऐप्स पर कार्रवाई

सुराज्य अभियान ने समाज पर रियल-मनी गेमिंग के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार को निवेदन प्रस्तुत किए । इसके परिणामस्वरूप ऐसे ऐप्स के विज्ञापनों को हटाया गया तथा वर्ष 2025 के ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एवं रेगुलेशन अधिनियम के अंतर्गत पूरे देश में इन खेलों पर प्रतिबंध लागू किया गया ।

देशभर में ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध

02

नगरपालिका के बकाया राशि की वसूली

सुराज्य अभियान ने महाराष्ट्र में नगरपालिकाओं की लंबित एवं अप्राप्त अग्रिम राशि (तसलमात) को उजागर किया । सूचना अधिकार (RTI) के माध्यम से किए गए प्रयास तथा निरंतर फॉलो-अप के परिणामस्वरूप करदाताओं के ₹3 करोड से अधिक राशि की वसूली हुई, जिससे प्रशासन में पारदर्शिता सुदृढ हुई ।

₹4+ करोड़ करदाताओं की राशि की सफल वसूली

03

₹10 के सिक्कों की व्यापक स्वीकार्यता

सुराज्य अभियान ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तथा सरकार के समक्ष दुकानदार तथा व्यापारियों द्वारा ₹10 के सिक्कों को स्वीकार न करने के प्रसंग को उठाया । इसके उपरांत RBI ने जागरूकता वीडियो जारी कर ₹10 के सिक्कों की वैधता स्पष्ट की, जिससे सामान्य जनता में इन सिक्कों की स्वीकार्यता बढी ।

Read More

₹10 के सिक्के अब प्रत्येक जगह मान्य

04

उजनी जल प्रदूषण पर NHRC की कार्रवाई

महाराष्ट्र के उजनी बांध में गंभीर प्रदूषण के प्रसंग को उजागर करते हुए, सुराज्य अभियान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में परिवाद अंकित कराया । NHRC ने इस पर संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) के अध्यक्ष एवं लोक स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को नोटिस जारी किए । जनस्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ ।

उजनी प्रदूषण पर आवाज उठी, NHRC ने लिया संज्ञान

05

महाराष्ट्र के बस डिपों में स्वच्छता अभियान

सुराज्य अभियान ने बस डिपो में अस्वच्छ स्थितियों को फोटो तथा ज्ञापन के माध्यम से 21 डिपो प्रबंधकों एवं राज्य परिवहन मंत्रालय के समक्ष रखा। इसके परिणामस्वरूप MSRTC ने ‘स्वच्छ सुंदर बस स्थानक अभियान’ आरंभ किया, जिसके अंतर्गत 560 से अधिक डिपो में प्रत्येक 15 दिन में गहन स्वच्छता की जा रही है, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ हो रहा है ।

560+ बस स्थानकों पर व्यापक सफाई अभियान का आरंभ

06

अभिभावकों को बलपूर्वक स्कूल खरीद से राहत

अनेक स्कूल अभिभावकों को पुस्तकें तथा यूनिफॉर्म को निर्धारित विक्रेताओं से ही खरीदने के लिए बाध्य करते थे, जिससे अनावश्यक खर्च बढ जाता था । सुराज्य अभियान द्वारा महाराष्ट्र शिक्षा विभाग को दिए गए निवेदनों के उपरांत जिला स्तर पर आदेश जारी करने से अभिभावकों को अपनी पसंद के विक्रेता से खरीदने की अनुमति मिली, जिससे आर्थिक बोझ कम हुआ ।

अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम हुआ

07

निष्क्रिय ट्रॉमा केयर केंद्र पुन: हुए सक्रिय

सुराज्य अभियान ने महाराष्ट्र में निर्मित किंतु बंद पडे 45 ट्रॉमा केयर केंद्रों को पुन: आरंभ करने की मांग उठाई । RTI तथा निरंतर प्रयासों के माध्यम से अनेक केंद्र पुनः आरंभ किए गए, जिससे राजमार्गों पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं सुदृढ हुईं ।

ट्रॉमा सेंटर पुनः आरंभ, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा सशक्त

08

अवैध हाई-ग्लेयर हेडलाइट्स पर कार्रवाई

सुराज्य अभियान ने वाहनों में उपयोग हो रही अवैध एवं तेज प्रकाश वाली हेडलाइट्स के प्रसंग को उठाया, जो सडक सुरक्षा के लिए गंभीर संकट हैं । इसके उत्तर में राज्य परिवहन आयुक्त ने सभी क्षेत्रीय तथा उप-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को उल्लंघन करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा जनजागृति बढाने के निर्देश दिए ।

सभी के लिए सडकें बनी सुरक्षित

हमारा संकल्प – पारदर्शी एवं सशक्त शासन व्यवस्था

सुराज्य अभियान क्यों ?

प्रशासनिक त्रुटियां, भ्रष्टाचार तथा जनसामान्य की समस्याओं का समाधान करने के लिए, पारदर्शी एवं उततरदायी सरकार को बढावा देना जिससे किसी भी नागरिक की समस्या अनदेखी न रहने पाए । सुराज्य अभियान केवल परिवाद अथवा चर्चा तक सीमित नहीं है; अपितु हम ठोस कार्रवाई का माध्यम हैं ।

सुराज्य अभियान केवल शिकायतों या चर्चाओं तक सीमित नहीं है; यह ठोस और प्रभावी कार्रवाई का सशक्त माध्यम है।

हम कैसे कार्य करते हैं ?

जागरूकता अभियान

जनसमस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता बढाना

RTI (सूचना का अधिकार)

RTI के माध्यम से सच्चाई को सामने लाना

ज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के समक्ष प्रभावी रूप से प्रसंगों को उठाना

फॉलो-अप

प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क एवं कार्यवाही सुनिश्चित करना

प्रशासनिक लापरवाही हो रही है ?

हम आपको रिपोर्ट करने तथा समाधान पाने के लिए सशक्त माध्यम प्रदान करते हैं ।

सार्वजनिक धन का दुरुपयोग हो रहा है ?

हम आपके टैक्स के पैसों का सही उपयोग सुनिश्चित करते हैं ।

नवीनतम समाचार

अब परिवर्तन का समय है

वह परिवर्तन बनें जिसकी समाज को आवश्यकता है

हमसे जुडकर सुशासन एवं सशक्त नागरिक व्यवस्था के निर्माण में सहभागी बनें ।

का निरंतर परिश्रम

जनहित के लिए वापस प्राप्त किए

से समाज में जनजागृति

पारदर्शिता की ओर सुदृढ कदम

आइए, साथ मिलकर परिवर्तन करें !

आपका एक कदम, बन सकता है परिवर्तन की नई कहानी

किसी समस्या की अनदेखी न करें — सुराज्य अभियान के साथ जुडकर सही दिशा में कदम बढाएं ।

समस्या दर्ज करें

किसी भी समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं एवंं हमें भी बताएं ।

RTI दाखिल करें

सरकार में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने हेतु RTI का प्रभावी उपयोग करें ।

ज्ञापन प्रस्तुत करें

समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात पहुंचाएं ।

हमसे जुडें

हम आपकी समस्या सुनने और समाधान के लिए तत्पर हैं

कोई चिंता है? कोई मुद्दा साझा करना चाहते हैं? या हमारे कार्य को समझना चाहते हैं? किसी भी माध्यम से हमसे संपर्क करें।

परिवर्तन की इस यात्रा में सहभागी हों

हमारे नवीनतम अभियानों से जुडे रहें !

मीडिया कवरेज

परिवर्तन होते हुए देखें