हिन्दुओं की सहायता के लिए निकलने पर विधायक टी राजा सिंह तेलंगाना में हुए हाउस अरेस्ट

  • ‘कॉन्ग्रेस सरकार ने रोक दिया हिन्दुओं का दाना-पानी, मैं राशन लेकर जा रहा था’ – टी. राजा सिंह

  • पीडितों पर ही केस दर्ज कर रही पुलिस

हैदराबाद में हिंसा के शिकार हिंदुओं के लिए राशन लेकर निकले भाजपा MLA टी राजा सिंह हाउस अरेस्ट

हैदराबाद के गोशामहल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर के हैदराबाद के चेंगीछेरला जाने का ऐलान किया था। आरोप है कि चेंगीछेरला में होली के दिन मस्जिद से निकली एक भीड़ ने हिन्दुओं पर हमला किया था। राजा सिंह ने इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को एकतरफा बताया था और खुद न्याय की आवाज बुलंद करने का ऐलान किया था। गुरुवार (२८ मार्च २०२४) को राजा सिंह ने अपने X हैंडल से यह जानकारी साझा की है। ऑपइंडिया से बात करते हुए उन्होंने इस कार्रवाई को कॉन्ग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की गलत नीति बताया।

गुरुवार शाम ३:४१ पर टी राजा सिंह ने अपने X हैंडल से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में शेयर एक तस्वीर में राजा सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके आगे कई पुलिसकर्मी खड़े हैं जिनसे राजा सिंह की बहस चल रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राजा सिंह ने लिखा कि उन्हें तब हाउस अरेस्ट किया गया जब वो होली में कट्टरपंथियों के हमले के शिकार पीड़ितों को राशन आदि बांटने जा रहे थे। राजा सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री को चेताया है कि TRS की तुष्टिकरण नीति से परेशान हो कर जनता ने गलती से कॉन्ग्रेस को चुना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस और TRS की सरकारें असदुद्दीन ओवैसी के इशारे पर चलती हैं। बकौल राजा सिंह, कॉन्ग्रेस सरकार ने चेंगीछेरला के हिन्दुओं का खाना और राशन तक बंद कर दिया है और जब वो इसे ले कर वहाँ जाने वाले थे तो उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हिन्दुओं पर हमला करने वाली भीड़ को राजा सिंह ने ‘कुत्तों का झुण्ड’ बताया है। उन्होंने बताया कि वो इलाके के हिन्दुओं को राशन/अनाज आदि देने जा रहे थे।

अपने इसी ट्वीट में राजा सिंह ने आगे आरोप लगाया है कि तेलंगाना पुलिस ने होली में हुए इस हमले के आरोपितों की बजाए पीड़ितों पर ही केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने पुलिस से माँग की है कि हिन्दुओं के खिलाफ दर्ज केस तत्काल वापस लिए जाएँ। साथ ही आगे कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो इसकी कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी। इस ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो भी एड किया है। २ मिनट १३ सेकेंड लम्बे इस वीडियो में उन्होंने होली की घटना को विस्तार से बताया है।

राजा सिंह ने बताया कि होली के दिन चेंगीछेरला के हिन्दू साउंड सिस्टम लगा कर अपना त्यौहार मना रहे थे। आरोप है कि तभी बगल की मस्जिद से एक भीड़ झुण्ड बना कर निकलती है जो महिलाओं और अन्य लोगों पर पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला कर देती है। इस हमले के कई लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा यही। राजा सिंह ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जो हिन्दू मार खाए उन पर ही केस दर्ज कर दिए गए। वीडियो में आगे सैकड़ों की संख्या में निकली भीड़ में महज ७ लोगों पर FIR दर्ज होने की बात कही गई।

राजा सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री को चेताया है कि TRS की तुष्टिकरण नीति से परेशान हो कर जनता ने गलती से कॉन्ग्रेस को चुना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉन्ग्रेस और TRS की सरकारें असदुद्दीन ओवैसी के इशारे पर चलती हैं। बकौल राजा सिंह कॉन्ग्रेस सरकार ने चेंगीछेरला के हिन्दुओं का खाना और राशन तक बंद कर दिया है और जब वो इसे ले कर वहाँ जाने वाले थे तो उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हिन्दुओं पर हमला करने वाली भीड़ को राजा सिंह ने ‘कुत्तों का झुण्ड’ बताया है।

‘सबको छूट, सिर्फ हम पर रोक’

ऑपइंडिया से बात करते हुए टी राजा सिंह ने बताया कि चेंगीछेरला जाने के लिए बाकी सभी नेताओं को कॉन्ग्रेस सरकार ने छूट दे रखी है लेकिन अकेले उन पर ही रोक लगा दी है। शाम ७:३० तक भी खुद को हाउस अरेस्ट में बताते हुए राजा सिंह ने हमें बताया कि कई थानों के थानेदार और ACP स्तर के अधिकारी उनके घर पर डेरा डाल कर बैठे हैं। राजा सिंह ने इस हरकत को कॉन्ग्रेस सरकार दौरा की जा रही तुष्टिकरण की पराकाष्ठा बताया है।

स्त्रोत : ऑप इंडिया

Leave a Comment

Notice : The source URLs cited in the news/article might be only valid on the date the news/article was published. Most of them may become invalid from a day to a few months later. When a URL fails to work, you may go to the top level of the sources website and search for the news/article.

Disclaimer : The news/article published are collected from various sources and responsibility of news/article lies solely on the source itself. Hindu Janajagruti Samiti (HJS) or its website is not in anyway connected nor it is responsible for the news/article content presented here. ​Opinions expressed in this article are the authors personal opinions. Information, facts or opinions shared by the Author do not reflect the views of HJS and HJS is not responsible or liable for the same. The Author is responsible for accuracy, completeness, suitability and validity of any information in this article. ​