Menu Close

चुनावी घोषणापत्र में भाजपा ‘हलाल प्रमाणपत्र प्रतिबंध अधिनियम’ को सम्मिलित करें – हिन्दू जनजागृति समिति की मांग

हिन्दू जनजागृति समिति ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस साल अपने चुनावी घोषणा पत्र में हलाल प्रमाणपत्र प्रतिबंध अधिनियम को शामिल करने का अनुरोध किया है। समिति के आधिकारिक प्रवक्ता मोहन गौड़ा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि, यदि जरूरत पड़ी तो संगठन हलाल मांस काटने की प्रथाओं के खिलाफ कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेगा।

झटका मांस की दुकानें खोल रहे

संगठन के मोहन गौड़ा ने कहा, हम हर वार्ड में झटका मांस की दुकानें खोल रहे हैं। हम पूरे कर्नाटक को हलाल-मुक्त बनाना चाहते हैं। इन हलाल प्रमाणित दुकानों से करोड़ों रुपये भारत विरोधी गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हैं और हम इस पर एक विस्तृत जांच चाहते हैं।

2022 में भी उठी थी ये मांग

बता दें पिछले साल 2022 में भी हिंदू जनजागृति समिति ने उगादी के दौरान पूरे राज्य में हलाल मांस के खिलाफ इसी तरह का अभियान चलाया था। झटका मांस खरीदने के लिए लोगों को मनाने में 70 प्रतिशत सफल रहे और हलाल प्रमाणित मांस खरीदने से परहेज किया।

केवल हिन्दू जनजागृति समिति ही नहीं, राज्य के अनेक हिन्दू संगठनों और भाजपा नेताओं ने हिन्दुओं को हलाल मांस बेचे जाने पर आपत्ति जताते हुए इस पर राज्‍य भर में प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

स्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *