Menu Close

कर्नाटक : हिन्दुत्वनिष्ठों की हत्याओं का प्रमुख सूत्रधार आबिद पाशा को बंदी बनाएं ! – हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग

हिन्दू धर्माभिमानियोंद्वारा म्हैसुरू में सांसद, जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त को ज्ञापन प्रस्तुत

सांसद श्री. प्रतापसिंह (१) को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए बाईं ओर से सर्वश्री शिवराम, संजय, गुरुप्रसाद गौडा, गिरीधर एवं मंजुनाथ

म्हैसुरू (कर्नाटक) : हिन्दुत्वनिष्ठों की हत्याएं एवं उन पर प्राणघातक आक्रमणों का प्रमुख सूत्रधार पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया का आबिद पाशा को तुरंत बंदी बना कर उसके विरोध में कठोर कार्रवाई की जाए, इस मांग को लेकर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अन्य हिन्दू धर्माभिमानियों के साथ यहां के जिलाधिकारी श्री. अभिरामजी शंकर, पुलिस आयुक्त श्री. सुब्रह्मण्येश्‍वर राव एवं कोडगू के भाजपा सांसद श्री. प्रतापसिंह को ज्ञापन प्रस्तुत किये गए।

यह भी पढें : रा.स्व.संघ-भाजपा के ७ हिन्दू कार्यकर्ताआें की हत्या करनेवाले ‘पॉप्युलर फ्रंट’की आबिद पाशा गँग पर कर्नाटक सरकार मेहरबान ?

कर्नाटक की कांग्रेस तथा जनता दल की सेक्यूलर सरकार हिन्दुत्ववादियों के साथ कर रही है पक्षपात !

 

इस अवसर पर समिति के कर्नाटक राज्य समन्वयक श्री. गुरुप्रसाद गौडा, समिति के श्री. शिवराम, श्री. गिरीधर, धर्मप्रेमी श्री. मंजुनाथ एवं श्रीराम सेना के श्री. संजय उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *