उत्पादों के प्रचार के लिए श्री गणेशजी को गाडी धोते हुए दिखाया

मुंबई – ऑटोमोबाइल गैरेज तथा गाडियों की ‘सर्विसिंग’ के लिए आवश्यक मशीनरी बनाने तथा उन मशीनों को आपूर्तिकर्ताओं को बेचने वाले ‘युपाकॅप इक्विपमेंट’ प्रतिष्ठान ने श्री गणेशजी का अपमान किया है। अपने उत्पादों के प्रचार के लिए बनाए गए वीडियो में इस प्रतिष्ठान ने श्री गणेशजी को गाडी धोते हुए दिखाया है। ‘फेसबुक’, ‘यू ट्यूब’ आदि सामाजिक माध्यमों से यह वीडियो प्रसारित किया गया है।
Depicting Shri Ganesh as washing a car for commercial gain amounts to denigration of Shri Ganesh.
It would hardly be wrong if Hindus chose to boycott the company until it withdraws the video & publicly apologises.
Does being tolerant mean the sentiments of Hindus have no value? pic.twitter.com/DrwSdHu4Sx
— Sanatan Prabhat (Kannada) (@Sanatan_Prabhat) September 15, 2026
इस वीडियो में श्री गणेशजी एवं उनके साथ चूहे को कार्टून के रूप में दिखाया गया है। इस वीडियो में प्रतिष्ठान की अलग-अलग मशीनों को श्री गणेशजी देख रहे हैं, ऐसा दिखाया गया है। इसी वीडियो में आगे हाथ में प्रेशर पंप लेकर श्री गणेश चारपहिया वाहन धो रहे हैं, ऐसा दिखाया गया है। इस प्रतिष्ठान का मुख्यालय बिहार राज्य के पटना में है एवं प्रत्येक राज्य में इस प्रतिष्ठान के आपूर्तिकर्ता हैं।








