Menu Close

विरोध करें : Cars24 ने अपने अभियान को ‘बाप्पा की सवारी’ नाम देकर भगवान गणेशजी को कार चलाते हुए दिखाया !

देवताओं के व्यावसायिक उपयोग पर हिन्दू जनजागृति समिति सख्त, तुरंत विज्ञापन हटाने की मांग

मुंबई : गणेश चतुर्थी के अवसर पर Cars24 द्वारा भगवान श्री गणेश को कार के प्रचार अभियान में प्रस्तुत किए जाने को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने आपत्ति जताई है।

Cars24 ने अपने सोशल मीडिया अभियान “बाप्पा की सवारी” में भगवान गणेश की प्रतिमा को कार की ड्राइविंग सीट पर दिखाया। कंपनी के इस अभियान को लेकर समिति ने सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि, पूजनीय देवता को व्यावसायिक विज्ञापन का माध्यम बनाना हिंदू भावनाओं को आहत करता है।

समिति ने Cars24 से विवादित अभियान तत्काल हटाने और बिना शर्त सार्वजनिक क्षमा मांगने की मांग की है।

धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों का उपयोग व्यावसायिक प्रचार के लिए किए जाने पर कंपनियों को संवेदनशीलता और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

इस विज्ञापन का संगठित विरोध कर इसे हटाने की मांग करने का आवाहन हिन्दू जनजागृति समिति ने किया है।

Email id : [email protected]

Whats App क्रमांक : 7428898 224

Latest News