Menu Close

गुवाहाटी (असम) : रैपिडो वाले आशिक अली से प्रेम, रात को होमस्टे गई और सुबह मिली निमिषा ठकुरिया की लाश

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की स्टूडेंट निमिषा ठाकुरिया की एक होमस्टे में में मौत हो गई। निमिषा अपने बॉयफ्रेंड आसिफ अली के साथ शुक्रवार रात से यहां रुकी हुई थी।

इस मामले में आसिफ अली को गिरफ्तार किया गया है।आसिफ का दावा है कि निमिषा ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। निमिषा के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, आधी रात को निमिषा का कॉल आया था। वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वे मुझे मार डालेंगे। इसके उसका फोन बंद हो गया। इससे आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा। निमिषा की मौत के बाद लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। 

रात को आशिक अली के साथ होमस्टे के कमरे में ही रही निमिषा

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में पांच साल के इंटीग्रेटेड कोर्स की छात्रा निमिषा की दोस्ती आशिक अली से हो गई थी। आशिक अली रैपिडो ड्राइवर है। निमिषा उसके साथ शुक्रवार की रात रुद्राज किचन नाम के होमस्टे गई थी। दोनों रातभर होमस्टे में रहे। सुबह करीब 4:30 बजे निमिषा, गराल PHC के पास बेहोश हालत में मिली थी। उसे खोजने वाले तीन लोग उसे हेल्थ सेंटर ले गए, जहां से उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया।

एक महीने में 5 बार गए थे होमस्टे

पुलिस ने बताया कि घटना के समय निमिषा और आशिक दोनों धरपुर में होमस्टे में साथ रह रहे थे। पुलिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिणाम की प्रतिक्षा कर रहे हैं। DCP ने बताया कि निमिषा और आशिक इस महीने पांच बार होमस्टे गए थे और उन्हें बिना सही वेरिफिकेशन के रहने की इजाजत दी गई थी। जांच के तहत होमस्टे के मालिक से भी पूछताछ की गई है।

हिन्दुओं ने किया लव जिहाद का आरोप एवं विरोध प्रदर्शन

हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, यह घटना ‘लव जिहाद’ से जुड़ी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम उचित जांच और न्याय की मांग करते हैं ताकि इस घटना में शामिल कोई भी व्यक्ति जवाबदेही से बच न सके। जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 

संपादकीय टिप्पणी
मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है, ऐसा कहनेवाले लडकियों की आंखे क्या अब तो खुलेगी ? ऐसे धर्मांधाें के विरुद्ध मुकदमा चलाकर उन्हें सरेआम फांसी दी जाए, तभी लव जिहाद की घटनाओं पर अंकुश लगेगा!
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति
Read more on Love Jihad

Latest News