Menu Close

ठाणे : सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर आधारित जनजागृति करनेवाले ‘हिन्दू जागृति सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव मंडल’

  • ‘लव जिहाद’ से ‘डिजिटल जिहाद’की सभी घटनाओं के विषय में जीवंत दृश्यां के माध्यम से उद्बोधन

  • ‘अखंड सावधान… तूफान हमारी दहलीज पर’, इस संकल्पना से नागरिकों का संदेश

ठाणे  – ‘अखंड सावधान… तूफान हमारी दहलीज पर’ का संदेश देते हुए ठाणे के घंटाळी मंदिर परिसर के ‘हिन्दू जागृति सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव मंडल’ ने इस वर्ष के जीवंत दृश्य के माध्यम से समाज के सामने की बदलती हुई चुनौतियों की ओर समाज का ध्यान आकर्षित किया है । पिछले ३५ वर्षाें से गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर जनजागृति कर रहे इस मंडल ने इस वर्ष अपने जीवंत दृश्यों के माध्यम से ‘लव जिहाद’ से लेकर ‘डिजिटल जिहाद’तक के विभिन्न प्रकारों, साथ ही सामाजिक माध्यम, आधुनिक तकनीक, धोखाधडी एवं दिशाभ्रम करनेवाली जानकारी का समाज पर होनेवाले परिणाम का जीवंत दृश्य समाज के सामने प्रस्तुत किया है । ‘समय रहते ही सतर्क रहिए, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे’, यह संदेश देते हुए नागरिकों को सजग रहने का आवाहन किया है ।

‘तूफान हमारी दहलीज पर है; इसलिए आंखें खोलकर जागते रहिए’, यह इस वर्ष के जीवंत दृश्य का मुख्य उद्देश्य है, ऐसी जानकारी मंडल के कार्यवाह श्री. केदार सुनील आपटे ने दी । इस मंडल ने श्री गणेशजी की प्रतिष्ठापना होने से लेकर अनंत चतुर्दशी तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है ।

जीवंत दृश्य की विशेषताएं –

१. जीवंत दृश्य में ‘लव जिहाद’के माध्यम से किस प्रकार हिन्दू युवतियों से द्रोह किया जाता है ? ‘लैंड जिहाद’ के माध्यम से कैसे भूमियां हडप ली जाती हैं ?, हलाल प्रमाणपत्र के माध्यम से प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों के उत्पाद किस प्रकार हलाल प्रमाणित हो रहे हैं ?, कॉर्पोरेट जिहाद, डिजिटल जिहाद, धार्मिक जिहाद जैसे विभिन्न विषयों का समावेश किया गया है ।

२. सामाजिक माध्यम, आधुनिक तकनीक, धोखाधडी एवं दिशाभ्रम करनेवाली जानकारी के कारण समाज पर होनेवाले परिणाम का चित्रण किया गया है । प्रकाश योजना एवं वीडियो के माध्यम से उक्त विषयों की गंभीरता रेखांकित की गई है ।

३. इस मंडल ने युवकों को यह संदेश दिया है कि सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होनेवाली रील्स (कुछ सेकंड्स के वीडियो), पोस्ट अथवा संदेश पर तुरंत विश्वास कर सच्चाई की पडताल की जाए तथा उस पर भावनात्मक प्रतिक्रिया न देकर सामाजिक माध्यमों का उपयोग विवेकपूर्ण पद्धति से करने की आवश्यकता रेखांकित की गई है ।

४. ‘अध्ययन, आचरण, संगठन एवं ठोस कृति, इस चतुःसूत्री के माध्यम से जागरूक नागरिकता, सामाजिक एकता, साथ ही संस्कृति एवं परंपरा के जतन का महत्त्व स्पष्ट किया गया है । ‘समाज की गतिविधियों को समझते समय प्रत्येक नागरिक एक उत्तरदायी नागरिक के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करे ’, यह आवाहन किया गया है ।

संपादकीय टिप्पणी
देश पर मंडरा रहा बडा संकट ‘जिहाद’के विषय पर उद्बोधन कर नागरिकों को सतर्क कर राष्ट्रकर्तव्य का निर्वहन करनेवाले ‘हिन्दू जागृति सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव मंडल’ का अभिनंदन ।
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति
संपादकीय टिप्पणी
कितने गणेशोत्सव मंडल इसप्रकार हिन्दुओं का उद्बोधन करते हैं ? राष्ट्र-धर्म जब संकट में होते हैं, तो ऐसे समय में मनोरंजक जीवंत दृश्य प्रस्तुत करने की अपेक्षा राष्ट्रहितकारी जीवंत दृश्य प्रस्तुत किए जाने चाहिएं ।
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

Latest News