Menu Close

षड्यंत्र के तहत मुसलमान युवक कर रहे हैं हिंदू लडकियों का अपहरण – भाजपा नेता का आरोप

lovejihad

मुरादाबाद (उत्तरप्रदेश) – भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से हिंदू लड़कियों के अपहरण के मामलों में पुलिस भूमिका की शिकायत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू लडकियों का अपहरण एक षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है।

इनमें ज्यादातर नाबालिग और विवाहित हैं। किंतु पुलिस इन मामलों में कार्रवाई नहीं करती। सोमवार को सर्किट हाउस में मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद दोनों अधिकारी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधीयों से बात कर रहे थे।

उन्होंने हिन्दू लडकियों के अपहरण के मामलों में पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के आरोप लगाए।

प्रेमजाल में फंसाकर भगाया जा रहा है

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि, एक योजना के तहत हिंदुओं लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर भगाया जा रहा है और जब परिजन पुलिस के पास पहुंचते हैं तो पुलिस कोर्इ कार्यवार्इ नहीं करती । भाजपा नेता ने कहा कि नाबालिग और विवाहित लडकियों के मामले में भी पुलिस का उत्तर होता है कि, लडकी स्वेच्छा से गई है इसलिए कार्रवाई नहीं होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने स्थानीय सपा नेताओं पर भी इन मामलों में आरोपी पक्ष को संरक्षण देने के आरोप लगाया है ।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *