हिन्दू संकट में होने के विषय में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव द्वारा क्षोभ व्यक्त

मुलुंड – यहां के श्री गणेशमूर्तियों के विसर्जन के उपरांत कुछ मूर्तियां कचराभूमि परिसर में भन्न स्थिति में तथा अत्यंत घृणास्पद स्थिति में पडी हुई दिखाई दीं । यहां अनेक मूर्तियों के अवशेष अस्तव्यस्त स्थिति में पडे हुए थे । इस पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव ने क्षोभ व्यक्त किया ।
नुकसान झालेल्या गणेशमूर्ती मुलुंड येथील डम्पिंग परिसरात; अविनाश जाधवांचा प्रशासनाला सवालhttps://t.co/tyAmBsaIFm < येथे वाचा सविस्तर वृत्त#Marathinews #GaneshMurti #Mulund #DumpingGround #AvinashJadhav #MNS #MumbaiNews #GanpatiBappa pic.twitter.com/TsvAkp5r2B
— LoksattaLive (@LoksattaLive) September 21, 2026
उन्होंने घटनास्थल जाकर इन मूर्तियों का अवलोकन कर कहा, ‘‘हिन्दुत्व के नाम पर सत्ता भोगनेवाले तथा महापालिका में सत्ता चलानेवाले लोग केवल टेंडर निकालने में व्यस्त हैं । जिस श्री गणेश को हम देवता मानते हैं, उनकी यदि ऐसी अवस्था हो, तो क्या हिन्दू वास्तव में संकट में हैं ? आप श्री गणेशमूर्तियों का दान मत कीजिए, क्योंकि दान में दी हुई मूर्तियों की यही दुर्दशा की जाती है । ढोल-ताशा एवं डीजे के विरुद्ध आवाज उठानेवाले अब चुप क्यों ? इसके विरुद्ध आवाज नहीं उठाएंगे, तो आप निद्रिस्त है।’








