Menu Close

लखनऊ : धर्म बदलने का बनाता था दबाव, विरोध करने पर सूफियान ने निधि को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

लखनऊ : देश में श्रद्धा ही आफताब द्वारा हुई हत्या का जनआक्रोश शांत होने से पहले ही अब लखनऊ से एक ल‍व जिहाद की घटना सामने आई है। यहां दुबग्गा थाना क्षेत्र में सूफियान नामक धर्मांध युवक ने 18 वर्षीय हिन्दू किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। जानकारी होते ही घायल किशोरी के परिजनों ने युवती को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डूडा कॉलोनी की निधि का पास के ब्लॉक में रहने वाले सूफियान से प्रेम संबंध चल रहा था।

क्या है पूरा मामला ?

मृतक निधि गुप्ता (18) परिवार सहित दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में रहती थी। उसके पास के ब्लॉक नंबर-40 मेंं रहने वाले सूफियान नाम के युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले सूफियान ने उसे मोबाइल फोन दिया था। यह बात मंगलवार को परिजनों को पता चल गई। इसकी शिकायत करने वे सूफियान के घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में कहासुनी हुई। इसी बीच युवती छत पर चली गई। उसके पीछे-पीछे सूफियान भी गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि, सूफियान ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया।

निधि ब्यूटी पार्लर में सीख रही थी काम

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि, मृतका की मां की तहरीर पर सूफियान और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एडीसीपी के मुताबिक, 19 साल की निधि हाई स्कूल तक पढ़ी थी और एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक सूफियान ने कुछ दिन पहले निधि गुप्ता को मोबाइल दिया था।

आरोपी कुछ समय पहले से बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव

लड़की डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 41 की रहने वाली थी। उसके परिवार में पिता रवि गुप्ता के अलावा मां लक्ष्मी गुप्ता ,बहन काजल गुप्ता और निधि गुप्ता हैं। लक्ष्मी के मुताबिक, आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को तंग कर रहा था। उसके आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कह बेटी से जबरन शादी करने का दबाव उनके परिवार पर बना रहा था। सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था। इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था जबकि निधि इसका विरोध कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्रोत : नवभारत टाइम्स

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *