Menu Close

तेलंगाना : अश्लील गाने में हिन्दुओं के मंत्र का प्रयोग करने पर गायक देवी श्री प्रसाद के विरोध में अपराध प्रविष्ट

  • हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के विरोध का परिणाम !
  • तेलगु यू ट्यूब चैनल ने गाना हटाया !
साइबर पुलिस को निवेदन देने के उपरांत पुलिस थाने के बाहर निवेदन दिखाते हुवे हिन्दुत्वनिष्ठ

भाग्यनगर (तेलंगाना) – प्रसिद्ध फिल्म संगीतकार और गायक देवी श्री प्रसाद का ‘ओ परी’ इस अश्लील गाने में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ यह मंत्र जोडने की बात ध्यान में आने के उपरांत हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों ने सायबर पुलिस को शिकायत की । देवी श्री प्रसाद के विरोध में धारा १५३(अ) और २९५(अ) के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किया गया ।

यह गीत रकीब आलम ने लिखा है और ‘टी सीरिज’ ने इसे प्रकाशित किया है । इस गीत के निर्माता और अन्य संबंधित लोगों पर भी अपराध प्रविष्ट करने की मांग भी इस शिकायत में की गई है । अपराध प्रविष्ट होने के उपरांत तेलगु यू ट्यूब चैनल ‘टोनिक’ से यह गीत हटाया गया है ।

प्रसार माध्यम से बात करते हु‍वे हिन्दुत्वनिष्ठ

देवी श्री प्रसाद की दंड मिलने तक संघर्ष चालू रहेगा ! – हिन्दू जनजागृति समिति

‘टी सीरीज की ओर से यह गीत हटाए जाने तक और देवी श्री प्रसाद को दंड मिलने तक हमारा संघर्ष चालू रहेगा’, ऐसा निर्धारण हिन्दु जनजागृति समिति के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य के समन्वयक श्री. चेतन गाडी ने व्यक्त किया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *