
कोल्हापुर – अगस्त माह में आयोजित ‘महापौर जनता दरबार’ में महापौर सौ. रूपाराणी निकम ने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय श्रीराम’ कहकर की थी। इस पर एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई थी। महापौर सौ. रूपाराणी निकम ने उस व्यक्ति को सख्त और आक्रामक शब्दों में जवाब दिया था।
इस विषय में विशेष रूप से उनका अभिनंदन करते हुए हिंदू जनजागृति समिति एवं समस्त हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की ओर से महापौर के नवनिर्मित कक्ष में लगाने के लिए ‘श्रीराम’ की भव्य प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर महापौर के पति श्री. संग्रामसिंह निकम भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के साधक श्री. शिवानंद स्वामी, श्री. महेंद्र अहिरे, ‘महाराजा प्रतिष्ठान’ के संस्थापक श्री. निरंजन शिंदे, ‘मराठा तितुका मेळवावा’ के कार्यप्रमुख श्री. योगेश केरकर, हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष श्री. विकास जाधव, महिला आघाड़ी की शीला माने तथा ‘हिंदू जागरण’ की डॉ. अश्विनी माळकर उपस्थित थीं।
इस अवसर पर सभी ने ‘जय श्रीराम’ के जोरदार नारे लगाए।








