
मुंबई – अभिनेत्री क्रिती सानोन द्वारा अश्लील वस्त्र धारण कर किए गए रक्षाबंधन के विज्ञापन पर सभी स्तरों से बडी मात्रा में आलोचना की गई । इस पृष्ठभूमि पर ‘जीवा’ प्रतिष्ठान ने यह विज्ञापन हटा दिया है ।
GIVA removes its Raksha Bandhan ad featuring actress Kriti Sanon.
GIVA — “We have the highest regard and deep respect for Indian culture, traditions and festivals. As a brand, we have always believed in celebrating these joyous moments with the entire family and this time we… pic.twitter.com/eTWv4Ax0uR
— ANI (@ANI) August 26, 2026
‘हमको भारतीय संस्कृति एवं पर्व-उत्सवों के प्रति नितांत आदर है । इस विज्ञापन के कारण समाज के कुछ घटकों की भावनाएं आहत हुई हों, तो हमारा ऐसा हेतु नहीं था । आदरस्वरूप हमने वह विज्ञापन सभी माध्यमों से वापस ले लिया है । इस पर्व-काल में आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं !’, ऐसा प्रतिष्ठान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से स्पष्ट किया । आदर व्यक्त करते हुए यह विज्ञापन सभी माध्यमों से वापस लेने की बात भी प्रतिष्ठान ने स्पष्ट की ।
GIVA के ज्वेलरी विज्ञापन में अभिनेत्री क्रिती सेनन ने किया रक्षाबंधन की परंपरा से खिलवाड

GIVA ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विशेष विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार को भी ‘फैशन कैंपेन’ बना दिया है।
विज्ञापन में कृति सेनन आधुनिक और बोल्ड परिधान में रक्षाबंधन मनाती दिखाई देती हैं। लेकिन आपत्ति केवल उनके पहनावे को लेकर नहीं है।विज्ञापन में वह अपने भाई के पहले अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई देती हैं।
Stop mocking Hindu festivals for commercial gains! The Raksha Bandhan ad featuring @kritisanon completely trivializes our sacred traditions.
Our festivals are rooted in deep values, not corporate fashion statements. Stop disrespecting our heritage under the guise of modernity! pic.twitter.com/RAK5cvGAdK— 🚩Mohan Gowda🇮🇳 (@Mohan_HJS) August 24, 2026
रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और उस रिश्ते की भावनात्मक परंपरा से जुड़ा त्योहार है। ऐसे में भाई के साथ कुत्ते को भी राखी बांधकर इस परंपरा के मूल भाव को कमजोर नहीं किया जा रहा है।
साथ ही ऐसे पवित्र त्यौहारों अभिनेत्री ने तंग कपडे पहने है, साथ ही माथे पर बिंदी भी नही लगाई है। इस प्रकार अर्धनग्न कपडे पहनना हमारी त्यौहार संस्कृति का अपमान ही है।
बॉलीवुड और बड़े ब्रांड हर बार केवल हिंदू त्योहारों और परंपराओं के साथ ही ऐसे प्रयोग करने का साहस करते हैं। क्या वे किसी अन्य धर्म के प्रमुख त्योहार और धार्मिक परंपराओं को इसी तरह बदलकर या नए अंदाज में प्रस्तुत करने का साहस करेंगे?
हिन्दू जनजागृति समिति सभी हिन्दुओं को आवाहन करती है कि, इस विज्ञापन का विरोध कर, यह हटाने की मांग करें। साथ ही कंपनी तथा अभिनेत्री क्रिती सेनन को हिन्दुओं की जाहीर क्षमा मांगने पर विवश करें।








