Menu Close

HJS Succcess : बेंगलुरु में होने वाला नसीफ अख्तर का स्टैंड-अप कॉमेडी शो समिति के निवेदन के बाद हुआ रद्द

हिंदू जनजागृति समिति के प्रयासों को बड़ी सफलता!

हिंदू धर्म और भगवान श्रीराम के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर समिति ने पुलिस आयुक्त से की थी कार्यक्रम रोकने की मांग

बेंगलुरु: बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट स्थित द कॉमेडी थेइटर में 15 अगस्त 2026 को प्रस्तावित स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम को लेकर हिंदू जनजागृति समिति ने आपत्ति जताई थी। समिति ने कार्यक्रम के संबंध में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त को लिखित निवेदन सौंपकर इसकी अनुमति न देने की मांग की थी।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले नसीफ अख्तर ने अपने पूर्व के ‘कॉमेडी शो’ज ने हिंदू धर्म और भगवान श्रीराम के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। ऐसे कार्यक्रम से धार्मिक भावनाएं आहत होने तथा सार्वजनिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, ऐसी आशंका समिति ने व्यक्त की थी।

निवेदन में समिति ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि सार्वजनिक व्यवस्था, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक शांति को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम की अनुमति न दी जाए।

हिंदू जनजागृति समिति, कर्नाटक की ओर से दिए गए निवेदन में कार्यक्रम की तारीख, स्थान और पूर्व विवादों से संबंधित जानकारी भी पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी गई थी।

समिति द्वारा पुलिस प्रशासन के समक्ष विषय उठाए जाने के बाद 15 अगस्त को चर्च स्ट्रीट, बैंगलुरु में प्रस्तावित नसीफ अख्तर का कॉमेडी शो रद्द कर दिया गया। धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए हिन्दुओं द्वारा किए गए संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रयासों की यह सफलता है।

Latest News