Menu Close

पुणे : विवाहेतर प्रेमसंबंध को तोडने से गुस्साए किरायेदार गुलाम शेख द्वारा मकान मालकिन की गला घोंटकर हत्या

महाराष्ट्र के पुणे जिले में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर 39 साल की एक महिला की धर्मांध द्वारा हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि उसके धर्मांध प्रेमी ने हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस लडके पर हत्या का आरोप लगा है वो उसी महिला के घर में किराए पर रहता था। वहीं, लॉकडाउन के दौरान आरोपी अपने गांव चला गया था। लेकिन पुणे वापस लौटने पर महिला ने उससे सारे संबंध तोड लिए। इस बात से गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गुलाम शेख के तौर पर हुई है। वहीं, 30 साल का शेख बिहार का रहने वाला है। जबकि मृतक की पहचान सुनीता सूर्यवंशी के रूप में हुई है। वहीं, मृतका के पति रघुनाथ सूर्यवंशी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हत्या करने वाले दिन शेख पीडिता के घर आया था जहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला का गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया।

जानिए क्या हैं पूरा मामला ?

बता दें कि मृतक के परिवार को उसके विवाहेतर संबंध के बारे में जानकारी थी। क्योंकि परिवारवालों ने महिला को डांटा भी था, जिसके बाद से ही उसने रिश्ता तोडने का निर्णय कर लिया था। साथ ही शेख से बात करना भी बंद कर दिया। चूंकि इसके बाद शेख बहुत गुस्से में आ गया। हालांकि इस दौरान उसने महिला से बात करने की कोशिश की, किंतु उसने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 (हत्या की सजा), 452 (चोट, हमला या गलत तरीके से रोक लगाने के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

स्रोत : टीवी ९

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *