Menu Close

मुंबई : दूध के लिए रो रही लिव-इन पार्टनर पूजा के दो साल की बच्ची की प्रेमी आदिल खान द्वारा गला घोंटकर हत्या

धर्मांधों के प्यार में फंसनेवाले हिन्दू युवतियों की क्या अब भी आंखे नहीं खुलेगी ? – सम्पादक, हिन्दुजागृति

मुंबई : यहां के भायंदर में एक धर्मांध युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर पूजा के दो साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। रिपोर्टों के अनुसार, आदिल खान जो एक ऑटो-रिक्शा चालक था, उसने केवल इसलिए हत्या की क्योंकि, मासूम बच्ची दूध के लिए रो रही थी। । अपराध के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की विस्तृत जांच से पता चला कि, पूजा वाघ (22) के रूप में पहचानी गई महिला अपने पति से तब अलग हो गई थी जब वह 3 महीने की गर्भवती थी और वह वर्तमान में आरोपी आदिल खान (28) के साथ लिव-इन में रह रही थी।  पूजा वाघ की एक और 6 वर्षीय बेटी है जो अपने पिता के साथ रहती है।

पूजा ने पुलिस को बताया कि, वह एक कैटरिंग कंपनी में काम करती है और जब वह मंगलवार रात घर से निकली थी तब उसने बच्ची की जिम्मेदारी प्रेमी आदिल मुनावर खान को सौंपी थी। बुधवार की सुबह फोन पर उसके प्रेमी ने बताया कि सोनाली के सिर में चोट लग गई है और काफी खून बह रहा है। आदिल ने पूजा को बताया कि, जब वह मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था तभी मासूम बच्ची गिर गई। उसने पूजा से यह भी कहा कि, बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पूजा जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि सोनाली की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों ने बताया कि सोनाली के सिर में गंभीर चोट लगी थी जिसकी वजह से काफी खून बह गया था। डॉक्टरों ने इस बात की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी दे दी थी। पूजा ने बताया कि जब भी बच्ची दूध के लिए रोती थी तो आरोपी उसे मारता था।

इसके अलावा, घटना के बारे में जानने के बाद, भायंदर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई है। इस बीच, जघन्य अपराध करने के बाद, खान मौके से भागने में सफल रहा और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

स्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *