Menu Close

बंगाल में भाजपा की सरकार सत्ता में आनेपर ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाएंगे – लॉकेट चैटर्जी, बंगाल सांसद, भाजपा

हिन्दुओं को ऐसा ही लगता है कि भाजपा को एक-एक राज्य में ऐसा कानून बनाने की अपेक्षा केंद्र में उसकी ही सरकार होने से पूरे देश के लिए ‘लव जिहाद’ कानून बनाए । उसके साथ ही धर्मांतरणविरोधी कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक कानून भी बनाने की पुरानी मांगें भी तत्काल पूरी करे !

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल की भाजपा सांसद तथा भाजपा की बंगाल महासचिव लॉकेट चैटर्जी ने कहा है कि बंगालमें वर्ष २०२१ में भाजपा सत्ता में आई, तो हम ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून बनाएंगे और ‘लव जिहाद’ पर प्रतिबंध लगाएंगे । इससे पूर्व विश्व हिन्दू परिषद ने बताया था कि ‘लव जिहाद’ की घटनाओं में बंगाल शीर्ष स्थानपर है ।

बंगाल में मुसलमान युवक से विवाह की हुई हिन्दू युवती की संदेहास्पद मृत्यु हुई । इस प्रकरण में सांसद लॉकेट चैटर्जी ने मृतक युवती के परिजनों से भेंट की और पीडिता की मृत्यु के लिए उत्तरदायी लोगों को फांसी का दंड देने की मांग की ।

(सौजन्य : KolkataToday)

इस घटना में बेहला क्षेत्र में एक मुसलमान युवक ने इस हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ विवाह किया और उसके गर्भवती होनेपर उसकी हत्या की ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *