हिन्दू संस्कृति रक्षा हेतु भारत का हिन्दू राष्ट्र बनाना अत्यंत आवश्यक है ! – पूज्य साध्वी सरस्वतीजी

जबलपुर में हिन्दू धर्म सेना द्वारा आयोजित धर्मसभा में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग हेतू १५०० हिन्दू ने संगठित

जबलपुर (मध्यप्रदेश) : यहा हिन्दू धर्मसेना द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मसभा का आयोजन किया गया था। जिसमे भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री. सूर्यकान्त केलकर, रामलला मंदिर जबलपुर के महंत आचार्य इंद्रभान तिवारी, हिन्दू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश समन्वयक श्री. योगेश व्हनमारे, हिन्दू धर्म सेना प्रदेशअध्यक्ष श्री. योगेश अग्रवाल तथा पूज्य साध्वी सरस्वतीजी इन्होंने मार्गदर्शन किया। धर्मसभा में लक्ष्मीनारायण मंदिर जबलपुर के महंत श्री. राजाराम जी भी उपस्थित थे।

आचार्य इंद्रभान तिवारी ने मार्गदर्शन करते हूए कहा कि, वर्तमान सरकार को हमने विकास के लिए चुनकर नहीं दिया था। राम मंदिर, धारा ३७०, समान नागरिक कानून इनके लिए चुना था। परंतु सरकार हमारी उम्मीदों के ऊपर खरे नही उतरी है।

श्री. सूर्यकांत केलकर ने कहा कि, जहां जहां हिन्दू घटा वहा वहा देश बटा। आज देश में हिन्दू घट रहा है इसलिए अब हिन्दुओ को एकजुट होकर ​हिन्दू राष्ट्र की मांग करनी चाहिए। गुरुकुल बन्द होने के कारण हमारे बच्चों को देवी देवता की जगह बॉलीवुड के हीरो हीराेइन की जानकारी है इसलिए आज हिन्दुओं के बच्चों को धर्मशिक्षा देने की आवश्यकता है।

श्री. इंद्रभान तिवारी ने हिन्दू शब्द का महत्व बताते हुए कहा कि हिन्दू कौन है ?, हिनानी गुनानि दुष्यति इति हिन्दू अथार्त् जो तपस्या करता है जो विकारो को नष्ट करने का प्रयास करता है। और दोष अहंकार को नष्ट करता है, दुर्जनो का नाश करके जो धर्म संस्थापना के कार्य में अपना योगदान देता है वही हिन्दू है। भाजपा को तुष्टिकरण की राजनीति छोडकर हिन्दू बनकर हिंदुत्व रक्षा की राजनीति करनी चाहिए।

श्री. योगेश व्हनमारे ने कहा कि, विश्व में ईसाइयों के १५२, मुसलमानाें के ५२, ताे ६४ लाख ज्यु लोगो का भी १ राष्ट्र है परंतु १०० करोड हिन्दू होते हुए भी उनका अपना एक भी राष्ट्र नही है। इसके लिए हिन्दुओं को संगठित होकर भारत को ​हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, हिन्दुओं के साथ सेक्युलर के कारण भेदभाव हो रहा है जेसे कि , हज यात्रा के विमान के टिकिट में ५०% छुट दी जाती है इसके विपरीत कुम्भ के मेलो के समय हिन्दुओं के रेल्वे टिकिट पर १० से ४०% एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जाता है यह कहा का सेक्युलर तंत्र है। केरल के उच्च न्यायालय ने हिन्दुओं के मन्दिर के ट्रस्टी मुस्लिम और ईसाई बन सकते है ऐसा निर्णय दिया है और इसी न्यायालय ने या किसी भी सरकार ने किसी चर्च या मस्जिद का सरकारीकरण हो या हिन्दू उसका ट्रस्टी हो ऐसा निर्णय नही दिया है। भारत में न्यायमूर्ति भी निर्णय देते समय सामने वाले हिन्दू है या मुसलमान यह देखकर निर्णय देते हे ऐसा ध्यान में आ रहा हे।

श्री. योगेश अग्रवाल ने जबलपुर में ​लव जिहाद और धर्मांतरण किस तरह से हिन्दू समाज को नुकसान कर रहा है इसका अहसास करवाकर दिया। इसके लिए हिन्दू धर्म सेना किस तरह जान पर खेलकर धर्म और हिन्दू समाज की रक्षा कर रहीं है यह बताया।

पूज्य साध्वी सरस्वतीजी ने कहा कि, केंद्र सरकार को अब जल्द से जल्द राम मंदिर की घोषणा करनी चाहिए। आज देश में हिन्दुत्व को माननेवाली सरकार होते हुए भी, गौ माता की हत्या निरंतर हो रहीं है, गंगामाता की हालत में सुधार नही हुआ। अब केंद्र सरकार को इन सभी मुद्दों को निपटाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, आज का हिन्दू समाज अपने धर्म को भूलता जा रहा है। आज के हिन्दुओ को अध्यात्म की आवश्यकता है। धर्मसभा के आयोजन में हिन्दू धर्मसेना की कार्यकारिणी के अरविन्द बाबा, कमलेश कनोजिया, निखिल साहनी , कोमल सिंह, नीरज राजपूत, अविनाश सुखदान उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notice : The source URLs cited in the news/article might be only valid on the date the news/article was published. Most of them may become invalid from a day to a few months later. When a URL fails to work, you may go to the top level of the sources website and search for the news/article.

Disclaimer : The news/article published are collected from various sources and responsibility of news/article lies solely on the source itself. Hindu Janajagruti Samiti (HJS) or its website is not in anyway connected nor it is responsible for the news/article content presented here. ​Opinions expressed in this article are the authors personal opinions. Information, facts or opinions shared by the Author do not reflect the views of HJS and HJS is not responsible or liable for the same. The Author is responsible for accuracy, completeness, suitability and validity of any information in this article. ​