Menu Close

षष्ठ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन के संदर्भ में प्रकाशित समाचार पर पाकिस्तान के रक्षाविशेषज्ञ जैद हमीद ने ट्विट कर उगला हिन्दूद्वेष

‘हिन्दू राष्ट्र का अर्थ भारत-पाक के बीच के अंतिम युद्ध में भारत के २० कोटि मुसलमानों का वंशविच्छेद !’

भारत-पाकिस्तान युद्ध कब होगा, यह ज्ञात नहीं; किंतु वर्ष १९४७ में हुए विभाजन के समय पाकिस्तान में १० लाख हिन्दुओं का वंशविच्छेद किया गया था। बांग्लादेश की स्थापना होने के पूर्व पाकिस्तान में ४० लाख हिन्दुओं की हत्याएं की गई ऐसा कहा जाता है ! पाकिस्तान में वर्ष १९४७ में १२.९ प्रतिशत होनेवाले हिन्दू अब केवल १.६ प्रतिशत ही बचे हैं ! हिन्दू यदि धर्मांध होते, तो भारत में विभाजन के समय ९.८ प्रतिशत होनेवाले मुसलमानों की संख्या अब १५ प्रतिशतक नहीं पहुंचती ! इस संदर्भ में जैद हमीद मुंह क्यों नहीं खोलते ?

मुंबई : १४ से १७ जून की अवधि में गोवा के रामनाथी, फोंडा में षष्ठ अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन का आयोजन किया गया है। इस संदर्भ में प्रकाशित हुए समाचार के आधारपर पाकिस्तान के विख्यात रक्षाविशेषज्ञ जैद हमीद ने ट्विट कर अपना हिन्दूद्वेष प्रकट किया है।


उन्होंने इस संदर्भ के समाचार के परिप्रेक्ष्य में कहा है कि, इसका संक्षेप में अर्थ यह है कि, ‘उन्होंने (भारत में स्थित हिन्दुत्वनिष्ठ संघटनों ने) भारत में स्थित २० कोटि मुसलमानों का वंशविच्छेद करना, साथ ही पाकिस्तान के विरोध में अंतिम एवं निर्णायक युद्ध का नियोजन किया है !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *