Menu Close

जलगांव की हिन्दू एकता फेरी में शक्ति एवं भक्ति का जागर !

हिंदू एकता फेरी में परात्पर गुरु डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी की प्रतिमा राखी हुई पालकी

जलगांव : सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. जयंत बाळाजी आठवलेजी के अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में २७ मई को आयोजित हिन्दू एकता फेरी के माध्यम से हिन्दुओं के शौर्यजागरण हेतु गति मिल गई।

चैतन्य का छिडकाव करते हुए जा रही यह पालकी इस फेरी की विशेषता रही ! पालकी का वहन करनेवाले धर्माभिमानी वीरों सहित पालकी का दर्शन करनेवाले सभी हिन्दू पालकी के दर्शन कर धन्य हो गए !

इस फेरी में सम्मिलित, मन में ‘हिन्दू राष्ट्र’ का स्वप्न रखनेवाले धर्माभिमानी वीर एवं रणरागिणीद्वारा प्रस्तुत किए गए स्वसंरक्षण के वैविध्यपूर्ण प्रात्यक्षिकों ने जलगांववासियों का ध्यान आकर्षित कर लिया। संतों की वंदनीय उपस्थिति प्राप्त तथा हिन्दुओं में उनमें व्याप्त सामर्थ्य का आत्मविश्‍वास उत्पन्न करनेवाली इस फेरी के कारण जलगांव के हिन्दुत्वनिष्ठों के हृदय में प्रज्वलित हिन्दू राष्ट्र स्थापना की ज्योति अधिक तेजःपुंज हो गई ! इस फेरी में ६०० से भी अधिक धर्माभिमानी सम्मिलित हुए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *