
मुंबई – मुलुंड के ‘मुलुंड का मोरया गणेशोत्सव मंडल’ की गणेशमूर्ती का वीडियो अभी प्रसारित हुआ है । उसमें श्री गणेशमूर्ती ‘सेल्फी स्टिक’ पर खडी है । संक्षेप में, श्री गणेश दूरभाष में स्वयं का ही चित्र निकाल रहे हैं, ऐसा उसका आशय है । यह चलचित्र देखकर अनेकों ने ‘यह हमारे लाडले गणराय का विडंबन है’, ऐसी तीव्र खिन्नता व्यक्त की है ।
किसी भी देवता को उनके मूल रूप से हटाकर किसी आधुनिक पद्धति से दिखाना, यह हमारी श्रद्धास्थानों को अनादर है। हिन्दू जनजागृति समिति भी इस प्रकार की मूर्ति का विरोध करती है। साथ ही हिन्दुओं से आवाहन करती है कि, आप भी इस प्रकार के अनादर करनेवाली मूर्तियों का संयमित मार्ग से प्रबोधन करें तथा आयोजकों को उन्हें बदलने के लिए बाध्य करें !








