
जुन्नर (जिला पुणे) – छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली शिवनेरी किले को ‘यूनेस्को’ की विश्व धरोहर सूची में स्थान प्राप्त है। आरोप है कि कुछ कट्टरपंथी तत्वों द्वारा इस किले की तलहटी में पिछले कुछ महीनों से हजरत शहीद अब्दुल हमीद (र.अ.) उर्फ पीर पहाड़ीवाले बाबा दरगाह शरीफ (कुसूर-जुन्नर) के नाम से एक दरगाह का निर्माण किया गया है।
Shivneri गड परिसरातील कथित अतिक्रमणाचा मुद्दा ऐरणीवर Kirit Somaiya यांच्याकडून 7 दिवसांचा अल्टिमेटम#PuneNews #ShivneriFort #ndtvmarathi pic.twitter.com/zKpbntb5cJ
— NDTV Marathi (@NDTVMarathi) September 8, 2026
विश्व धरोहर स्थल के परिसर में किले से 100 मीटर के आरक्षित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की इमारत या निर्माण नहीं किया जा सकता। निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान पुरातत्व विभाग, वन विभाग, तहसीलदार और पुलिस प्रशासन द्वारा कथित रूप से मूकदर्शक की भूमिका निभाए जाने पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने तीखे शब्दों में विरोध व्यक्त किया है।
किरीट सोमैया ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस दरगाह के विरुद्ध 3 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की, तो सभी शिवभक्त यहां आकर धरना आंदोलन करेंगे।
उन्होंने हाल ही में जुन्नर पहुंचकर इस परिसर का प्रत्यक्ष निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान किले के संरक्षित क्षेत्र से बिल्कुल सटे हुए नए निर्माण के होने की बात सामने आई।








