Menu Close

पाकिस्तान के सिंध में २ हिन्दू बहनों का पहले किया अपहरण फिर धर्मांतरण कर मुसलमानों के साथ निकाह

न्यायालय ने दोनों लडकियों को उनके अभिभावकों को सौंपने के स्थान पर सुधारगृह भेजा

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में केवल १३ एवं १४ वर्ष की आयु की २ हिन्दू बहनों का अपहरण कर उनका बलपूर्वक धर्मांतरण किया गया तथा मुसलमानों के साथ उनका निकाह कराया गया । ये अल्पायु लडकियां न्यायालय से उन्हें उनके माता-पिता के पास भेजने की पुकार लगा रही थी, परंतु न्यायालय ने उन्हें उनके परिवार के पास भेजने से मना किया । न्यायालय ने उन्हें उनके घर भेजने के स्थान पर सुधारगृह भेजा । पाकिस्तानी न्यायालयों द्वारा लडकियों को सेफ हाऊस में भेजना एक विशिष्ट पद्धति की रणनीति मानी जाती है । इन सुधारगृहों में लडकियों तथा उनके परिजनों को इतना धमकाया जाता है कि अंततः निकाह स्वीकार करना उनके लिए अनिवार्य बन जाता है ।

पत्रकार एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए लडनेवाले कार्यकर्ताओं के अनुसार कच्छी मछुवारा समाज की इन लडकियों के नाम सीता एवं रूपी हैं । इन दोनों का निकाह क्रमशः अमजद सोलांगी एवं मंसूर सोलांगी से कराया गया ।

१० दिन में ६ हिन्दू लडकियों का धर्मांतरण

टंडो अल्लाहयार जिले में अल्पायु हिन्दू लडकियों के अपहरण की बढती घटनाओं के प्रति चिंता का वातावरण था, तो ऐसे में ही यह नई घटना सामने आई है । ९ सितंबर को इस जिले से १४ वर्ष आयु की पानसी कोहली नाम की हिन्दू लडकी के अपहरण की जानकारी सामने आई । इस जिले में केवल १० दिन में ही ६ अल्पायु हिन्दू लडकियों का अपहरण कर उनका इस्लाम में बलपूर्वक धर्मांतरण किया गया है ।

संपादकीय टिप्पणी
भारत सरकार से मांग है—पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाएं और पाकिस्तान के हिंदुओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए ठोस कदम उठाएं!
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

स्रोत : हिंदी सनातन प्रभात

Latest News