Menu Close

‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के महासचिव पद पर नियुक्ति के लिए प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरि का हिंदू जनजागृति समिति की ओर से सम्मान

प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरि को ग्रंथ भेंट करते हुए, बाएं से दूसरे श्री. विनीत पाटील और श्री. पराग गोखले

पुणे – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या के महासचिव पद पर चयनित होने के उपलक्ष्य में प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरि से हिंदू जनजागृति समिति की ओर से उनके निवासस्थान ‘धर्मश्री’ में सदिच्छा भेंट की गई। इस अवसर पर ‘हिंदू राष्ट्र क्यों चाहिए?’, ‘हिंदू राष्ट्र : आपत्तियां एवं खंडन’ तथा ‘धर्मशिक्षण फलक’ ये समिति के 3 ग्रंथ एवं भेंटवस्तु प्रदान कर प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरि का भावपूर्ण सम्मान किया गया तथा उनका शुभाशीर्वाद लिया गया।

समिति के प्रतिनिधियों ने पुष्पहार अर्पित किया, जिसे प.पू. स्वामी गोविंददेव गिरि ने स्वीकार करते हुए उपस्थित भाविकों के प्रति स्नेह व्यक्त किया। इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के पुणे जिला संगठक श्री. पराग गोखले और श्री. विनीत पाटील उपस्थित थे।

अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होने पर प्रतिनिधियों ने पूज्य स्वामीजी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Latest News