Menu Close

पुणे के तळेगांव दाभाडे रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध मांस बिक्री, हिन्दू विधिज्ञ परिषद की नगर परिषद से शिकायत

पुणे – यहां के तलेगांव-दाभाडे रेलवे स्टेशन के परिसर के मुख्य चौक में तथा मुख्य मार्ग पर मटन की अवैध दुकानें लगाई गई हैं । खुले भाग में प्राणियों के शव लटकाकर इन दुकानों से मांस की बिक्री शुरू है । खुले में मांस की बिक्री के कारण यहां खाद्य सुरक्षा तथा मानक अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है । ऐसा होने पर भी स्थानीय प्रशासन इस ओर अनदेखी कर रहा है । हिन्दू विधिज्ञ परिषद ने इस विषय में तलेगांव-दाभाडे नगर परिषद के मुख्याधिकारी से कार्रवाई की मांग की है । इस प्रकरण में परिषद ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवाल से भी लिखित शिकायत की है ।

शिकायत में कहा गया है कि, दुकान के सामने के भाग में खुले में बिक्री के लिए मांस रखा जाता है । उन पर बडी संख्या में मक्खियां-कीटक बैठते हैं, तथा सडक की धूल एवं कीटाणु जमा होते हैं । खुले में की जानेवाली इस मांस की बिक्री के कारण परिसर में अत्यधिक दुर्गंध फैल गई है । नागरिकों के, विशेषतः छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए यह हानिकारक है । इस प्रकार खुले में रखकर मांस की बिक्री करना ‘खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम’ के अनुसार, तथा लाइसेंस प्राप्त पशुवधगृह के अतिरिक्त अन्यत्र सार्वजनिक स्थान पर प्राणियों की हत्या करना ‘पशुओं पर क्रूरता निवारण (वधशाला) नियम’ के अनुसार अपराध है । इसलिए प्रशासन इन दुकानों की जांच करे । सार्वजनिक स्थान पर प्राणियों की हत्या कर मांस की खुले में बिक्री करनेवाली दुकानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए ।

जांच कर कार्रवाई करेंगे ! – दत्ताजी ढवले, स्वच्छता निरीक्षक, नगर परिषद

शिकायत के सूत्रों की जांच करेंगे । दुकानें अवैध होंगी एवं उनमें अनुचित पद्धति से मांस की बिक्री की जा रही होगी, तो कार्रवाई की जाएगी, ऐसा नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक दत्ताजी ढवले ने दैनिक ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि को बताया ।

संपादकीय टिप्पणी
क्या यह स्थिति नगर परिषद को दिखाई नहीं देती ? इस ओर अनदेखी करनेवालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए !
— संपादक, हिंदू जनजागृति समिति

Latest News