Menu Close

उन्नाव : महाशिवरात्रि पर निकाली गर्इ शोभायात्रापर जिहादीयों ने किया पथराव

उन्नाव – शिवरात्रि के अवसर पर निकाली जाने वाली विशाल शिव शोभायात्रा में सम्मिलित बाइक सवार हिन्दुआें पर धर्मांधों ने पथराव किया, जिससे मोटरसाइकिल सवारों में अफरा तफरी मच गई। शोभा यात्रा में सम्मिलित होने वाले बाइक सवारों पर आक्रमण का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली में जाकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस की उदासीनता से आक्रोशित हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-कानपुर राजधानी मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने हिन्दुआेंको समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। हिंदू संगठन की आेर से अज्ञात धर्मांधों के खिलाफ अपराध प्रविष्ट किया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *