Menu Close

कोल्हापुर में प्रबोधन के पश्चात भक्तोंद्वारा बहते पानी में श्री गणेशमूर्तियों का विसर्जन !

हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्थाद्वारा ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान’

ganesh-visarjan

कोल्हापुर : हिन्दू जनजागृति समिति एवं सनातन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पंचगंगा घाट पर ‘आदर्श गणेशोत्सव अभियान चलाया गया।

इस उपक्रम में ध्वनिक्षेपक के माध्यम से भक्तों को शास्त्र के अनुसार नदी के बहते पानी में श्री गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने का आवाहन किया जा रहा था। इसे भक्तोंद्वारा उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला ! अनेक भक्तों ने नदी के बहते पानी में विसर्जन किया।

महापालिकाद्वारा विशाल मंडप खडा कर ध्वनिक्षेपक के माध्यम से भक्तों को पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव मना कर मूर्तिदान करने का आवाहन किया जा रहा था; परंतु भक्तोंद्वारा इसे दुर्लक्षित कर शास्त्रानुसार बहते पानी में ही विसर्जन को महत्त्व दिया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *