Menu Close

ठाणे जनपदमें (अंध)श्रद्धा निर्मूलन कानूनके विरोधमें विधायकोंको ज्ञापन

श्रावण शुद्ध १, कलियुग वर्ष ५११४

विधायकोंद्वारा विरोध करनेका आश्वासन


शिवसेनाके विधायक श्री. एकनाथ शिंदेको ज्ञापन देते समय समितिके कार्यकर्ता


शिवसेनाके विधायक  श्री.  प्रताप सरनाईकको ज्ञापन देते समय समितिके कार्यकर्ता

ठाणे, (महाराष्ट्र), १९ जुलाई (वृत्तसंस्था) – हिंदु धर्मपर आघात करनेवाले प्रस्तावित (अंध)श्रद्धा निर्मूलन कानूनके विरोधमें ठाणे जनपदमें शिवसेनाके विधायक श्री. एकनाथ शिंदे, श्री. प्रताप सरनाईक, भाजपके विधायक श्री. रविंद्र चव्हाण, मनसेके विधायक श्री. रमेश पाटील, राष्ट्रवादी कांग्रेसके विधायक श्री. गणपतशेठ गायकवाडको हिंदु जनजागृति समितिद्वारा ज्ञापन दिए गए । इस अवसरपर सभी विधायकोंने आश्वासन दिया कि वे इस कानूनका  विरोध करेंगे । fिशवसेनाके ठाणे जनपद संपर्क प्रमुख श्री. एकनाथ शिंदेने कहा कि शिवसेनाद्वारा सदैव इस कानूनका  विरोध किया गया है । इस समय भी हम इस कानूनका  विरोध करनेवाले ही हैं । इस अवसरपर समितिके श्री. ओंकार फडके, श्री. प्रशांत सुर्वे, श्री. चौधरी, श्री. मयेकर, श्री. अजय संभूस, श्री. विक्रांत फणसेकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

स्त्रोत – दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *