Menu Close

पुणे – ‘राष्ट्रध्वज का आदर करें’ इस विषयमें हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा जनपदाधिकारी को निवेदन प्रस्तुत

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित ‘राष्ट्रध्वज का आदर करें’ अभियान !

जनपदाधिकारी श्री. सौरभ राव (दायी ओर) को निवेदन प्रस्तुत करते हुए श्री. पराग गोखले

पुणे (महाराष्ट्र) : स्वतंत्रता दिन के निमित्त प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजोंका होनेवाला अनादर रोकने हेतु तथा मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश की कार्यान्विति करने की दृष्टि से हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा श्री. पराग गोखले ने पुणे जनपदाधिकारी श्री. सौरभ राव से ७ अगस्त के दिन भेंट की।

उस समय उन्हें प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजोंका होनेवाला अनादर रोकने हेतु निवेदन प्रस्तुत किया गया।

उस समय श्री. सौरभ राव ने यह निवेदन पढकर बताया कि, राष्ट्रध्वज का होनेवाला अनादर रोकने हेतु हम शासन के सभी विभागोंको उचित सूचना देंगे तथा उस संदर्भ में आप को भी सूचित करेंगे। समितिद्वारा जनजागृति पर एक ध्वनिचित्रचक्रिका (सीडी) सिद्ध की गई है, वह भी उस सयम उन्हें दिखाई गई। यह ध्वनिचित्रचक्रिका (सीडी) पुणे के चित्रपटगृहों में प्रकाशित करने लिए भी उन्होंने सकारात्मकता व्यक्त की।

यह निवेदन प्रस्तुत करने हेतु हिन्दूत्वनिष्ठ सर्वश्री अनिकेत हराळे तथा अभिजित बोराटे भी उपस्थित थे।
……………………………………………………………………………………………………………………
देखिये, हिंदू जनजागृती समितीद्वारा कई वर्षोंसे राज्य और देश के विभिन्न प्रांतों में चलाये गये अभियान !
‘राष्ट्रध्वजका सम्मान करें’ 
……………………………………………………………………………………………………………………

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *