Menu Close

हिंदू जनजागृति समितिके प्रतिनिधिमंडलने पुणेमें सिक्किमके राज्यपाल श्री. श्रीनिवास पाटिलसे भेंट की

पौष शुक्ल पक्ष ८, कलियुग वर्ष ५११५

‘राष्ट्रध्वजका सम्मान करें’ समितिके इस उपक्रमके विषयमें पाटिलने विस्तृत जानकारी दी !


श्री. श्रीनिवास पाटिलसे वार्तालाप करते हुए दार्इं ओरसे प्रथम श्री. गजानन केसकर एवं श्री. सुनील घनवट

पुणे (महाराष्ट्र) – हिंदू जनजागृति समितिद्वारा महाराष्ट्र राज्य समन्वयक श्री. सुनील घनवट एवं समितिके कार्यकर्ता श्री. गजानन केसकरद्वारा सिक्किम राज्यके राज्यपाल श्रीनिवास पाटिलसे ४ जनवरीको भेंट की गई । पाटिल कुछ कार्यके निमित्त पुणे आए थे ।
समितिद्वारा २६ जनवरी निमित्त चलाए जानेवाले ‘राष्ट्रध्वजका सम्मान करें’, उपक्रमके विषयमें श्री. सुनील घनवटने पाटिलको विस्तृत जानकारी  दी । इस अवसरपर राज्यपाल श्री. पाटिलने कहा कि सिक्किम राज्यमें भी ऐसे प्रयास चल रहे हैं । आपको कुछ सूचित करना है, तो हमें पत्र भेजें । हम निश्चित रूपसे उसपर ध्यान देंगे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *