Menu Close

‘धरम संकट में’ चलचित्र को अनुमति न देने हेतु हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा जनपद प्रशासन एवं चलचित्रगृह चालकोंको निवेदन

सदैव हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाओंको ही क्यों आहत किया जाता है ? – भूतपूर्व विधायक नितिनराजे शिंदे

निवासी उपजिल्हाधिकारी श्री. संजय शिंदे (दाई ओर) को निवेदन देते हुए विविध हिंदुत्ववादी संघटनोंके कार्यकर्ते

सांगली (महाराष्ट्र) : सदैव हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाओंको ही क्यों आहत किया जाता है ? क्या हिन्दुओंकी धार्मिक भावनाओंका कुछ मूल्य नहीं है। प्रशासन को हिन्दुओंकी भावनाएं ध्यान में लेकर इस चलचित्र का प्रदर्शन रोकना चाहिए। शिवसेना के विधायक नितिनराजे शिंदे ने ऐसा मत व्यक्त किया।

हिन्दू जनजागृति समिति ने हिन्दुत्वनिष्ठोंकी उपस्थिति में ‘धरम संकट में’ चलचित्र प्रदर्शित न होने हेतु सांगली के निवासी उपजनपदाधिकारी श्री. संजय शिंदे को निवेदन दिया। इस इवसर पर वे ऐसा बोल रहे थे। यह निवेदन प्रताप, समर्थ, स्वरूप, मुक्ता मल्टीप्लेक्स, न्यू प्राईड मल्टीप्लेक्स इत्यादि चलचित्रगृहोंको भी दिया गया।

इस अवसर पर श्रीशिवप्रतिष्ठान के सर्वश्री सचिन पवार, हरिदास कालीदास, माली समाज के अध्यक्ष श्रीकृष्ण माली, सागर माली, हिन्दू जनजागृति समिति के दत्तात्रय रेठरेकर, सनातन संस्था के अजीत पाटिल, चंद्रशेखर पट्टणशेट्टी, हिन्दू धर्माभिमानी सर्वश्री रोहित घुबडे-पाटिल, प्रसाद खवाटे, महेश शिंदे तथा अन्य उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *