Menu Close

बंगलादेश में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़

अश्विन शुक्ल १ , कलियुग वर्ष ५११५


बंगलादेश में हिन्दुओॆ के खिलाफ मारामारी का दौर जारी है। इसी क्रम में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कम से कम आठ हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़ की। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों के एक गिरोह ने नटोरे जिले के गांव में सामुदायिक पूजा पंडाल में प्रवेश करके देवी दुर्गा और लक्ष्मी, भगवान गणेश और कार्तिक की मूर्तियों को तोड़ दिया।

दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इससे पहले बोगरा और मुंशीगंज जिलों २९ सितम्बर को कई हिंदू मूर्तियों को तोड़ा गया था।

पूजा समिति के महासचिव नारायण चंद्र कर्माकर सुबह चार बजे के करीब मंदिर पहुंचे और देखा कि मूर्तियां क्षतिग्रस्त हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अन्य को दी।

स्त्रोत : नीति सेंट्रल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *