Menu Close

पाकिस्तान में तीन हिन्दुओं के अपहरण के खिलाफ प्रदर्शन

आषाढ शुक्ल २, कलियुग वर्ष ५११५


पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिन्दुओं पर जुल्मों-सितम का दौर जारी है। ताजा मामले में हैदराबाद, सिंध में कुछ असरदार लोगों ने अली रजा खासखाली और उनके गुर्गों के खिलाफ प्रेस क्लब के आगे प्रदर्शन किया।

खासखाली पर आरोप है कि पहले उसने भाग नाम की कन्या का अपहरण किया। उसके बाद उसके भाई चंदर और मां का भी अपहरण करवा दिया।

इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस ने खासखाली के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि पुलिस सभी अपह्त लोगों को खासखली के चंगुल से मुक्त कराए।

स्त्रोत : निती सेंट्रल

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *