Menu Close

हिंदू लगा रहे थे ‘जय माता दी’ के नारे, पाकिस्तानी प्रशासन ने तोड़ दिया हिंगलाज माता का मंदिर

क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने वीडियो शेयर कर बताया

पाकिस्तान में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इस बात की ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अतिक्रमण का हवाला देकर थारपारकर के मिठी में ‘हिंगलाग माता मंदिर’ को ध्वस्त किया गया।

दानिश कनेरिया ने ट्वीट में लिखा, “पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा हिंदू धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई जारी है। मीरपुरखास के अतिक्रमण निरोधक अदालत के आदेश के बाद पाकिस्तान के मिठी, थारपारकर में हिंगलाज माता मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया है।”

अपने दावे के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की। इसमें कुछ हिंदू खड़े होकर जोर-जोर से ‘हिंगलाज माता की जय हो, हिंदू धर्म की जय हो’ जैसे नारे लगा रहे हैं।

स्रोत : ऑप इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *