Menu Close

गोवा से ‘सनबर्न’ को हमेशा के लिए बंद करें – हिन्दू जनजागृति समिति की मांग

कहा – गोवा की सभ्यता हो रही खराब, नहीं करेंगे यह बर्दाश्त

डांस और म्यूजिक इवेंट सनबर्न फेस्टिवल का गोवा में हो रहा आयोजन ध्यान में आनेपर हिंदू संगठनों ने इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कहा गया है कि, इस कार्यक्रम के कारण गोवा की सभ्यता पर प्रभाव पड़ रहा है। वह खराब हो रही है और यह चीज वे किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे।

हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरी गोवा कलेक्टर को इस बाबत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उत्सव पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। समिति के राज्य समन्वयक मनोज सोलंकी की ओर से समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया गया, “इस समारोह के चलते गोवा की सभ्यता और सामाजिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है।’’

उपजिलाधिकारी डिसोझा इन्हे निवेदन देते हुए बाए से सर्वश्री रामदास सावईवेरेकर, गोविंद चोडणकर, सुशांत दळवी, दिलीप शेट्ये, अशोक हळदणकर एवं श्रीमती प्रतिभा हळदणकर

साथ ही, ईडीएम उत्सव विकृति को बढ़ावा देते हैं। ‘ड्रग संस्कृति’ के जरिए युवा पीढ़ी नष्ट हो जाती है। हमारी ओर से उत्तरी गोवा कलेक्टर से सनबर्न उत्सव पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने और गोवा की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने की अपील की गई है। सनबर्न जैसे ईडीएम उत्सव युवा पीढ़ी को नशे की लत लगा रहे हैं। ये इसके साथ ही पश्चिमी विकृति का महिमामंडन कर रहे हैं। यह सहन नहीं किया जा सकता कि गोवा की युवा पीढ़ी पश्चिमी विकृतियों की आदी हो जाए। सनबर्न का आयोजन सांस्कृतिक देशद्रोह है। गोवा की संस्कृति और युवाओं की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। गोवा को ईडीएम से मुक्त होना चाहिए।”

सनबर्न 2023 के आयोजकों की ओर से हाल में ऐलान किया गया था कि प्रोग्राम हर साल की तरह गोवा में 28 से 31 दिसंबर तक वागाटोर बीच पर होगा। महोत्सव में शामिल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है।

स्रोत : टाइम्स नाउ हिन्दी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *