Menu Close

इंदौर : ‘द केरल स्टोरी’ देखकर छात्रा ने लव जिहाद के खिलाफ उठाई आवाज, चार साल से शोषण कर रहा फैजान खान गिरफ्तार

पूछा – ‘तू धर्म कब बदलेगी’ और पीटकर चला गया फैजान खान

उसकी फैजान खान से कई सालों की पहचान थी। कई महीनों से उसका शोषण चल रहा था। फैजान शारीरिक संबंध बनाता, पीटता और धर्म परिवर्तन का दबाव डालता। पर दुनिया को फैजान की इस करतूत का पता तब चला, जब हिंदू पीड़िता ने ‘द केरल स्टोरी’ देखी। इस फिल्म ने उसे हिम्मत दी और वह फैजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँची।

मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। खजराना थाने में फैजान खान के खिलाफ पीड़िता की शिकायत के आधार पर रेप, मारपीट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला दर्ज किया गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार फैजान गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फैजान 17 मई 2023 को हिंदू युवती के साथ ही था। सुबह वह जल्दी उठा। उससे पूछा तू धर्म कब बदलेगी। फिर उसे पीटकर चला गया। इससे पहले दोनों ने ‘द केरल स्टोरी’ देखी थी। इस फिल्म को देखने के बाद युवती ने फैजान से हिंदू लड़कियों के शोषण को लेकर सवाल भी किया था। जब 18 मई को फैजान ने फिर से मारपीट की तो लड़की ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ शिकायत की।

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि फैजान खान और युवती करीब 7-8 महीने से लिव इन में थे। युवती का आरोप है कि फैजान निकाह के लिए उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बना रहा था। युवती के धर्मांतरण से इनकार करने पर फैजान ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया, “युवती नौकरी करती है, जबकि फैजान बेरोजगार है। वह लड़की के पैसों से अपना खर्च चलाता है। आरोपित के खिलाफ रेप, मारपीट और धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने निकाह का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप फैजान पर लगाया है। पीड़िता के अनुसार चार साल पहले फैजान खान से उसकी मुलाकात हुई थी। कोचिंग जाने के दौरान दोनों में जान-पहचान बढ़ी। फिर उसने उसे अपने प्यार के जाल में फाँसकर घर बदलने के लिए मजबूर किया। युवती ने बताया कि आरोपित उस पर लगातार इस्लाम कबलूने का दबाव बना रहा था। जब वह इसका विरोध करती, तो वह उसे पीटता। यही नहीं आरोपित ने धर्मांतरण नहीं करने पर उसके भाई और माँ की हत्या करने की भी धमकी दी थी।

स्रोत: ऑप इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *