Menu Close

मुंबई के ‘हलाल शो इंडिया’ का तीव्र विरोध करेंगे – हलाल सख्तीविरोधी कृति समिति

मुंबई, ठाणे एवं रायगढ में आंदोलन एवं बैठकों द्वारा राष्ट्रप्रेमी हुए संगठित !

घाटकोपर में ‘हलाल शो’ इंडिया के विरोध में एकत्र आए राष्ट्रप्रेमी नागरिक

मुंबई – हलाल प्रमाणपत्र एवं हलाल उत्पादनों की बिक्री से आतंकवादी कार्रवाईयों के लिए आर्थिक आपूर्ति होने के प्रमाण उजागर होने से ‘हलाल शो इंडिया’के विरोध में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने कमर कस ली है । समस्त राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने ऐसी चेतावनी दी है कि ‘किसी भी परिस्थिति में यह कार्यक्रम नहीं होने देंगे ।’ इस कार्यक्रम का विरोध करने के लिए राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने ‘हलाल सख्तीविरोधी कृति समिति’ स्थापित की है । उनकी चेतावनी है कि प्रसंग आने पर रास्ते पर उतरकर तीव्र विरोध कऱेंगे ।

मुंबई के इस्लामिक जिमखाना में १२ एवं १३ नवंबर को ‘ब्लॉसम इंडिया’द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था । कार्यक्रम का विरोध करने के लिए धारावी के श्रीराम मंदिर, घाटकोपर, भटवाडी, दादर (पश्‍चिम) के श्री सिद्धचक्र वर्धमान तप जैन आयम्बिल खाता आदि में बैठकें ली गईं । साथ ही कल्याण रेल्वेस्थानक के बाहर राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने आंदोलन किया । पुलिस एवं प्रशासन ने ‘हलाल शो इंडिया’को अनुमति देने पर मुंबई सहित ठाणे एवं रायगढ में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी हलाल सख्तीविरोधी समिति ने दी है ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *