Menu Close

हिंदू जनजागृति समिति की ओर से विविध स्थानोंपर रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न

हिंदू जनजागृति समिति की ओर से देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सरकारी अधिकारियों तथा हिंदुत्वनिष्ठों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। इस पहल के माध्यम से राष्ट्र और धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा समाज में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

गोवा

गोवा में धर्मांतरण विरोधी कानून बनना ही हमारे लिए रक्षाबंधन की भेंट होगी  – हिंदू जनजागृति समिति की साधिकाओं की मंत्रियों और विधायकों से रक्षाबंधन के अवसर पर मांग  

साखली में गोवा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत को राखी बांधते हुए सनातन संस्था की साधिकाएँ—बाईं ओर से सौ. लता किल्लेकर एवं सौ. गिरिजा गावकर
नावेली के भाजपा विधायक श्री उल्हास तुयेकर को राखी बाँधते हुए सौ. गीता कवळेकर

पुणे

हिंदू जनजागृति समिति की सुश्री प्राची शिंत्रे ने पुणे में सामाजिक एवं राजनीतिक विश्लेषक श्री सर्वेश मेहेंदले को राखी बांधी और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

रत्नागिरी

निवासी उपजिला अधिकारी तथा अपर जिला दंडाधिकारी श्री. चंद्रकांत सूर्यवंशी को राखी बांधते हुए सौ. मधुरा खेराडे
जिला पुलिस अधीक्षक श्री. नितीन बगाटे को राखी बांधते हुए सौ. शुभांगी मुळ्ये

चिपळूण

चिपळूण के उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री. प्रकाश बेले को राखी बांधते हुए सौ. प्रिया अष्टेकर
चिपळूण नगर परिषद के मुख्याधिकारी श्री. संजय जाधव को राखी बांधते हुए सौ. प्रिया अष्टेकर। साथ में समिति के श्री. जयवंत शिंदे

Latest News