Menu Close

बिहार : माता लक्ष्मी की मूर्ति लेकर आ रहे थे हिंदू, मोहम्मद खालिद ने पत्थर मारकर तोड दिया हाथ

बिहार के औरंगाबाद जिले में मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा मां लक्ष्मी की मूर्ति तोडने का मामला सामने आया है। आरोपित का नाम मोहम्मद खालिद है। आरोप है कि, खालिद ने पत्थर फेंके थे जिससे मूर्ति का हाथ टूट गया। घटना के बाद गांव में तनाव फ़ैल गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार (25 अक्टूबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला रफीगंज थानाक्षेत्र के गांव शैलोपुर का है। पीड़ित बलिराम साव ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। शिकायत के अनुसार गांव के कुछ हिन्दू प्रतिमा लेकर आ रहे थे। तभी उसी गांव के मोहम्मद खालिद ने मूर्ति पर पथराव कर दिया। एक पत्थर मूर्ति पर लगा जिससे माता लक्ष्मी का हाथ टूट गया। घटना के जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राम इकबाल यादव के अनुसार पत्थरबाजी अकेले खालिद ने ही की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था कायम है।

स्रोत : ऑप इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *