Menu Close

हिन्दू समाज के लिए ‘हलाल मुक्त’ अन्नपदार्थ उपलब्ध करवाए जाएं – हिन्दू जनजागृति समिति

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘के.एफ्.सी.’ आस्थापन के मडगांव के उपाहारगृह में निवेदन सौंपा

मडगांव – ‘के.एफ्.सी.’ आस्थापन में हिन्दू समाज के लिए ‘हलाल मुक्त’ अन्नपदार्थ उपलब्ध करवाए जाएं, ऐसा निवेदन हिन्दू जनजागृति समिति के अंतर्गत स्थापन हुई हलालविरोधी कृति समिति ने किया है । इस अवसर पर समिति के शिष्टमंडल ने इस संबंधी निवेदन ‘के.एफ्.सी.’ मडगांव के उपाहारगृह में सुपुर्द किया । इस अवसर पर समिति के शिष्टमंडल में ‘केसरिया हिन्दू वाहिनी’के राष्ट्रीय सचिव श्री. राजीव झा, हिन्दू जनजागृति समिति के दक्षिण गोवा समन्वयक श्री. सत्यविजय नाईक, हिन्दुत्वनिष्ठ सर्वश्री प्रवीण यादव, हरि प्रभु, दत्तात्रय आमोणकर आदि का सहभाग था ।

समिति ने निवेदन में कहा है कि देश में केवल १५ प्रतिशत मुसलमान समाज को इस्लामसम्मत (वैध) ‘हलाल’ खाने के लिए देना है, इसलिए ८५ प्रतिशत समाज पर ‘हलाल’ क्यों थोपा जा रहा है ? हिन्दू जनजागृति समिति इसका तीव्र शब्दों में निषेध कर रही है । हिन्दुओं को जबरन ‘हलाल’ पदार्थ खाने पर विवश करके हिन्दुओं की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर आघात हो रहा है । यह संविधानविरोधी है । अपने आस्थापन में हिन्दू ग्राहकों के लिए ‘हलाल’ मुक्त पदार्थ तुरंत उपलब्ध करवाए जाएं, ‘हलाल’ एवं ‘नॉन हलाल’, इसप्रकार पदार्थ उपलब्ध करवाकर सुस्पष्ट शब्दों में सभी को दिखाई दे, ऐसे ‘सूचना फलक’ आस्थापन में लगाएं एवं ‘मेनू कार्ड’में ‘हलाल’ एवं ‘नॉन हलाल’, ऐसा वर्गीकरण कर उपलब्ध करवाए जाएं ।

‘के.एफ्.सी.’ आस्थापन के मडगांव के उपाहारगृह की व्यवस्थापक प्रिया पेडणेकर को निवेदन देने पर उन्होंने बताया कि, उनकी सभी उत्पाद १०० प्रतिशत हलाल हैं और हिन्दू खाते हैं ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *