Menu Close

‘लव जिहादविरोधी कानून’ एवं ‘धर्मांतरबंदी कानून’ लागू करें !

नागपुर में हिन्दू राष्ट्र जागृति आंदोलन में हिन्दुत्वनिष्ठों की मांग

आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी

नागपुर – महाराष्ट्र में तत्काल ‘लव जिहादविरोधी कानून’ एवं ‘धर्मांतरबंदी कानून’ लागू किया जाए, तेलंगाना के विधायक टी. राजासिंह को जान से मारने की धमकी देनेवालों पर कठोर कार्रवाई की जाए एवं उनके संविधानात्मक अधिकारों की रक्षा होने के लिए उन्हें कारागृह से मुक्त किया जाए, इन मांगों के लिए हिन्दू जनजागृति समिति एवं समविचारी संगठनों की ओर से यहां के संविधान चौक में हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन किया गया । इस अवसर पर समिति की रणरागिनी शाखा की श्रीमती नमिता काकडे ने ‘लव जिहाद’की भयावहता को उपस्थितों के समक्ष प्रस्तुत किया । हिन्दू जनजागृति समिति के अतुल अर्वेनला, राष्ट्रीय युवा गठबंधन के सभापति राहुल पांडे, धर्मप्रेमी रामकुमार मिश्रा, कामठी के हिन्दू जागरण मंच के संयोजक बंटी पिल्ले, मीडिया सेल के संयोजक चंदन वर्णम आदि आंदोलन में उपस्थित थे । अंत में अतिरिक्त जिलाधिकारी विजया बनकर को निवेदन दिया गया ।

क्षणिका : ‘आंदोलन का विषय अत्यंत गंभीर है । इस विषय पर कोई भी आंदोलन नहीं करता । केवल हिन्दू जनजागृति समिति ही यह कार्य कर रही है । यह देखकर बहुत अच्छा लगा । आंदोलन के माध्यम से ऐसा विषय सामने आना चाहिए एवं समाज जागृत होना चाहिए’, ऐसा मनोगत धर्मप्रेमियों ने व्यक्त किया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *