Menu Close

विधायक टी. राजासिंह की मुक्तता के लिए कोल्हापुर में हिन्दू राष्ट्र जागृति आंदोलन !

जिहादी प्रवृत्ति के दबाव के आगे झुककर तेलंगाना की सरकार द्वारा विधायक टी. राजा सिंह को बनाया बंदी ! – अधिवक्ता सुधीर वंदूरकर-जोशी, जिलामंत्री, विहिंप

छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में हुए हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी

कोल्हापुर – टी. राजासिंह, एक प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक हैं । इसलिए तेलंगाना की के.सी.आर्. सरकार जिहादी प्रवृत्ति के दबाव के आगे घुटने टेकती हुई ने षड्यंत्र रचकर बंदी बनाया है । कुल मिलाकर तेलंगाना सरकार की यह कृति पक्षपाती है । विश्व हिन्दू परिषद के जिलामंत्री अधिवक्ता सुधीर वंदूरकर-जोशी ने मांग की है कि केंद्रीय गृह विभाग को इसपर ध्यान देकर योग्य कार्रवाई करनी चाहिए । इसके साथ ही उन पर सभी अभियोग महाराष्ट्र, कर्नाटक अथवा गोवा, इस ओर के राज्यों में हस्तांतरित किए जाएं, ऐसी मांग उन्होंने १९ सितंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में हुए हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन में की । इस प्रसंग में शिवशाही फाऊंडेशन के श्री. सुनील सामंत, शिवसेना के श्री. किशोर घाटगे, हिन्दू जनजागृति समिति के जिला समन्वयक श्री. किरण दुसे ने भी मनोगत व्यक्त किया ।

इस आंदोलन में हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. कृष्णात पवार, हिन्दू महासभा के श्री. मनोहर सोरप एवं श्री. जयवंत निर्मल, बजरंग दल के श्री. पराग फडणीस, धर्मप्रेमी सर्वश्री संदीप चौगुले, किरण हंगे, बंडा पाटील, अभय शिंदे उपस्थित थे ।

गडहिंग्लज के प्रांत कार्यालय में निवेदन

गडहिंग्लज के प्रांत कार्यालय में मुख्य लिपिक शिवाजी भोसले को निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता

इसी मांग के लिए हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में गडहिंग्लज के प्रांत कार्यालय में निवेदन दिया गया । यह निवेदन प्रधान लिपिक शिवाजी भोसले ने स्वीकारा । इस प्रसंग में श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के श्री. सागर कुराडे, श्री. मनोज पवार, भाजप के श्री. संदीप नाथ बुवा, भाजप जिलाउपाध्यक्ष श्री. मारुति राक्षे, हिन्दू धर्माभिमानी सर्वश्री राहुल खोत, सचिन प्रसादे, सतीश मगदूम, सतीश डोमणे सहित हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *