Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से जलगांव में हिन्दू राष्ट्र्र-जागृति आंदोलन एवं जिलाधिकारियों को निवेदन !

राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठ

जलगांव – प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ विधायक टी. राजासिंह को सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की जाए एवं उनपर लगे सभी अभियोग महाराष्ट्र, कर्नाटक अथवा गोवा के राज्यों में हस्तांतरित किए जाएं, झारखंड की अंकिता के हत्यारे शाहरुख को फांसी दी जाए एवं धानोरा (जलगांव) में गणेशभक्तों पर अमानवीय लाठीप्रहार करनेवाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जाए, ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति के जलगांव जिला समन्वयक श्री. प्रशांत जुवेकर ने की है । वे ८ सितंबर को आयोजित हिन्दू राष्ट्र-जागृति आंदोलन में बोल रहे थे । तदुपरांत एक शिष्टमंडल ने उपरोक्त मांगों का निवेदन जिलाधिकारी अभिजीत राऊत को दिया ।

जिलाधिकारी अधिकारी अभिजीत राऊत को निवेदन देते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

श्री. जुवेकर आगे बोले, ‘‘विधायक टी. राजासिंह को २३ अगस्त २०२२ को बंदी बनाया गया था । उन पर एक पंथ के श्रद्धास्थानों का कथित अनादर करने का आरोप है । इस प्रकरण में न्यायालय ने उन्हें प्रतिभूति (जमानत) भी दी है । तदुपरांत अन्य एक पुराने प्रकरण में विधायतक टी. राजासिंह को पुन: २५ अगस्त २०२२ को बंदी बना लिया गया । उन पर अपराध प्रविष्ट कर, कम से कम एक वर्ष तक कारागृह में रखने का भयंकर षड्यंत्र रचा गया है । उन्हें धमकियां देनेवाले धर्मांधों ओर उनके समर्थकों को तुरंत बंदी बनाकर उन पर कठोर कार्यवाही की जाए ।

इस आंदोलन में जलगांव के हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन सम्मिलित हुए थे । इस अवसर पर समाजसेवक आनंद मराठे, भुसावल के श्री. भूषण महाजन एवं हिन्दू राष्ट्र सेना के उत्तर महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख श्री. मोहन तिवारी ने भी अपना मनोगत व्यक्त किया ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *