नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार की नमाज के बाद धर्मांधों का देश के कई हिस्सों में हिंसाचार, पुलिस पर पथराव

आज एक बडा प्रश्न है कि, देश शरिया से चलेगा या संविधान से ? ये प्रश्न इसलिए है क्योंकि, नुपुर शर्मा के बयान को बहाना बनाकर पूरे देश को हिंसा में झोकने की साजिश दिख रही है। आज जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यक समुदाय की भीड सडकों पर निकल आई । कहीं पत्थरबाजी हो रही है, तो कहीं नारेबाजी। आज सबसे ज्यादा आवश्यक है कि, एक-एक तस्वीर को पहले देखें।। क्योंकि आज की तस्वीर ही प्रश्न है।

रांची में नमाज के बाद हिंसा, मंदिर पर पथराव

रांची में धर्मांध प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों के हमले में जिला एसपी का सिर फट गया। प्रदर्शनकारियों के हंगामे में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई घंटे तक हंगामा होता रहा। रांची में जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी निकले और सडकों पर उत्पात मचाने लगे। लोगों को समझाने की कोशिश हुई तो पत्थर मारने लगे।

रांची में मौजूद बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। वे भाजपा कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं। पत्थरबाजी के दौरान कुछ लोगों ने महावीर मंदिर में छिपने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मंदिर पर भी पथराव कर दिया।

पुलिस फोर्स पर जमकर पथराव, आईजी ने भागकर बचाई जान

पथराव के बीच जान बचाकर भागते आईजी प्रयागराज राकेश सिंह

रांची के बाद अब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी विरोध दिखाई दिया । जुमे के बाद प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू की। प्रर्दशनकारियों ने पुलिस को निशाना बनाया। पुलिस ने एक इलाके में हंगामे को कंट्रोल किया तो दूसरे इलाके में हंगामा शुरू हो गया। जो कई घंटे तक चलता रहा।

जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में पुलिस ने करेली इलाके में गलियों में घुसकर तीन उपद्रवियों को उनके घर में घुसकर गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस गली में घुसी तो चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया। पुलिस फोर्स के साथ आईजी प्रयागराज राकेश सिंह भी पहुंचे थे। भारी पुलिस बल को देखते ही छतों पर से पुलिस फोर्स पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान कई पत्थर पुलिस कर्मियों को लगे। भीड के बीच फंसे आईजी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।

सहारनपुर : जुमे की नमाज के बाद जुलूस के दौरान पथराव, दहशत में बंद हुए बाजार, 36 गिरफ्तार

प्रयागराज के बाद सहारनपुर में हजारों लोग सडक पर निकल गए, नारेबाजी की। एक साथ सहारनपुर के कई सड़कों पर सिर्फ और प्रदर्शनकारी ही दिख रहे हैं।

सोलापूर (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के सोलापुर में भई खूब हंगामा हुआ। यहां भी जुमे की नमाज के बाद हजारों लोग सड़कों पर निकले। विवादित बयान के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर बवाल

दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर भी भारी भीड देखने को मिली। जुमे की नमाज के बाद कई लोगों ने एक साथ नारेबाजी की और नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि, जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर नमाजियों ने काफी देर तक पोस्टर-बैनर लेकर खड़े रहे। बाद में पुलिस के समझाने के बाद भीड़ कुछ कमी हुई और स्थिति नियंत्रण में आई।

हावडा : जिहादियों ने तोडफोड, पथराव के बाद भाजपा कार्यालय में लगाई आग, पुलिस पर भी किया आक्रमण

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार को सड़कों को ब्लॉक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। लोगों ने हावडा-खड़गपुर रेल मार्ग पर दासनगर रेलवे स्टेशन के पास भी विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, प्रदर्शनकारियों की धूलागढ़, पंचला और उलूबेरिया में पुलिस के साथ तब झड़प हुई जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग छह की नाकेबंदी खुलवाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उलुबेरिया में बीजेपी के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ और आग के बाद सामान बिखरा पड़ा है।

मुंबई तक पहुंचा नूपुर शर्मा के बयान पर बवाल, माटुंगा में अशरफिया मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन

नवी मुंबई में महिलाएं सडकों पर निकलीं। हजारों महिलाओं ने एक साथ रैली निकाली। महिलाएं बुर्के में थीं। सड़कों कतार में महिलाएं चल रही थीं।

बता दें कि शुक्रवार की नमाज के बाद ये विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। मस्जिद के बाहर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे और नारे लगा रहे थे। सडकों पर उतरकर प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर्स के साथ सिग्नेचर कैंपिंग किया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोस्टर्स हटवा दिए।

पनवेल में भी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के खिलाफ हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। पनवेल में मुस्लिम समाज ने नूपर शर्मा के खिलाफ निषेध मोर्चा निकाला। इस दौरान हजारों की संख्या में प्रदर्शन जुटे और पुलिस बंदोबस्त भी हैं। पनवेल में आज जुमा की नमाज के बाद हजारों लोगो ने प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

इसके अलावा भी देश के कई शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर निकले और हंगामा करने लगे। लेकिन प्रश्न ये है कि जिस विवादित बयान पर कानूनी कार्रवाई हो रही है, उस के बाद लोग पत्थरबाजी क्यों कर रहे हैं।

इसके पीछे वो लोग हैं जो कानून पर भरोसा नहीं रखते हैं और लोगों को भडकाते हैं और सिर काटने की धमकी देते हैं। प्रश्न ये है कि, खुद को धर्म का रहनुमा बताने वाले मौलाना गर्दन उडाने की बात कह रहे हैं उन पर कार्यवाही कब होगी। जम्मू-कश्मीर के डोडा में कल ऐसे ही एक मौलाना आदिल गनई ने मस्जिद की छत से खुलेआम मुसलमानों की भीड को भड़काया और सिर काटने की धमकी दी। मौलाना आदिल गनई की गर्दन काटने वाली धमकी के बाद आज डोडा में खूब हंगामा हुआ, मस्जिद के पास पत्थरबाजी हुई। लोगों ने नारेबाजी की। जिसके बाद माहौल खराब हो गया। तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस वालों को तैनात किया गया।

Leave a Comment

Notice : The source URLs cited in the news/article might be only valid on the date the news/article was published. Most of them may become invalid from a day to a few months later. When a URL fails to work, you may go to the top level of the sources website and search for the news/article.

Disclaimer : The news/article published are collected from various sources and responsibility of news/article lies solely on the source itself. Hindu Janajagruti Samiti (HJS) or its website is not in anyway connected nor it is responsible for the news/article content presented here. ​Opinions expressed in this article are the authors personal opinions. Information, facts or opinions shared by the Author do not reflect the views of HJS and HJS is not responsible or liable for the same. The Author is responsible for accuracy, completeness, suitability and validity of any information in this article. ​