Menu Close

दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में बच्चों में झगडा होने से धर्मांधों द्वारा हिंदुओं पर आक्रमण

तीन गिरफ्तार और हिरासत में 37 लोग

धर्मांधों को हिंदुओं पर आक्रमण करने के लिए कोई भी कारण चाहिए, यह उसका एक उदाहरण है ! – सम्पादक, हिन्दुजागृति

नई दिल्ली : वेलकम इलाके में छोटे बच्चों के झगडे के कारण धर्मांधो द्वारा हिंदुओं पर आक्रमण किया गया । पुलिस ने इस घटना में ३ लोगों को बंदी बनाया है और ३७ अन्य को हिरासत में लिया है । यह घटना चार मई की रात को घटी ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के एक्स एंड वाई ब्लॉक के पार्क में खेलने वाले बच्चों के बीच हुआ झगडा हुआ, जिसके बाद इलाके के फोटो चौक पर दो समुदाय के बीच झगडा और धर्मांधो द्वारा पथराव भी हुआ। उत्तर-पूर्वी डीसीपी दिल्ली संजय कुमार सेन ने बताया कि हमें सूचना मिली कि फोटो चौक वेलकम पर दो गुटों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

डीसीपी ने बताया कि एक एफआईआर दंगे की धारा में भी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कानून सम्मत कार्रवाई होगी।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *