Menu Close

राजौरी (जम्मू-कश्मीर) : तिलक लगाकर विद्यालय पहुंची छात्रा को शिक्षक निसार अहमद ने बुरी तरह पीटा

सिर और शरीर पर चोट के निशान

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक विद्यालय में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवरात्रि के मौके पर तिलक लगाकर विद्यालय पहुंचने पर शिक्षक ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया गया है कि छात्रा के सिर, माथे और शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर के राजौरी की रहने वाली लडकी के परिवार ने आरोप लगाया है कि, चल रहे नवरात्रि के दौरान माथे पर तिलक लगाकर विद्यालय पहुंचने पर उसकी नाबालिग बेटी को शिक्षक निसार अहमद ने बुरी तरह पीटने के साथ-साथ आपत्तिजनक भाषा का भी उपयोग किया। आरोपों को संज्ञान में लेते हुए राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

लड़की के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह की घटनाएं एक बुरी मिसाल कायम करेंगी क्योंकि आम लोग धर्म के लिए लड़ेंगे जो समाज के लिए बुरा होगा। उन्होंने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि अगर धर्म के नाम पर इस तरह की बात जारी रही तो हम सब एक-दूसरे का सिर फोड़ देंगे।”

स्रोत : लाइव हिन्दुस्थान

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *