Menu Close

सीतापुर : ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने पर जीशान, सैफ, साजू और फैजी ने मिलकर हिन्दू युवक को पीटा

केस दर्ज, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित थाना रामकोट क्षेत्र में एक युवक ने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने पर उसे धर्मांध लोगों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। इसमें युवक ‘जय श्रीराम’ का नारा लगा रहा था। इस पर उसे अन्य लोग पीट रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। जांच में पाया गया कि, वीडियो कांशीराम कॉलोनी का है। वीडियो पुराना है। पिटाई कर रहे लोग भी कॉलोनी के निवासी हैं।

एसओ रामकोट विजय कुमार ने बताया कि, कांशीराम निवासी अनिल को जीशान, सैफ, साजू और फैजी ने पीटा था। तहरीर के आधार पर चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

स्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *